Home World Nepal Earthquake Live : जैसे ही घर से निकला छत धड़ाम, नेपाल में भूकंप से 48 की मौत, बिहार-यूपी-दिल्ली तक असर

Nepal Earthquake Live : जैसे ही घर से निकला छत धड़ाम, नेपाल में भूकंप से 48 की मौत, बिहार-यूपी-दिल्ली तक असर

0
Nepal Earthquake Live : जैसे ही घर से निकला छत धड़ाम, नेपाल में भूकंप से 48 की मौत, बिहार-यूपी-दिल्ली तक असर

[ad_1]

नमस्कार। बीती रात जब आप सो रहे होंगे नेपाल में बड़ा भूकंप आया जिसने बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली तक कंपन पैदा की। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप के कुछ घंटों बाद इससे नुकसान की खबरें नेपाल से आ रही हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडाना में था। वहां सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक 48 लोगों के मारे जाने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक रुकुम में 28 लोगों की मौत हुई है और जाजरकोट में 20 लोग मारे गए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने सेना को राहत के काम में लगाया है। दैलेख, सालयान और रोतलपा जिले के सुदूर गांवों से भी घरों के गिरने की खबरें आ रही हैं।

जाजरकोट काठमांडू से 500 किलोमीटर दूर है। नेपाल में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तीन अक्टूबर को भी ऐसा ही हुआ था। तब तीव्रता 6.2 मापी गई थीं। जाजरकोट में एक व्यक्ति ने बताया – हम लोग खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी बिस्तर हिली। लगा जैसे झूला झूल रहे हैं। डर के मारे बाहर भागे। थोड़ी ही देर बाद मेरा घर गिर गया। 

नेपाल और बिहार के लोग अभी भी 2015 के भूकंप को याद कर सिहर जाते हैं। उस विनाशलीला में 12000 लोग मारे गए थे। दस लाख घर जमीदोंज हो गए।

क्यों आता है भूकंप

हिमालय रेंज भूकंप के खतरों से जूझ रहा है। इसमें नेपाल भी आता है। इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स यहां आपस में टकराते रहते हैं। मौसम परिवर्तन ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है। ग्लेशियर लगातार पिघल रहे हैं। इससे हिमालय रेंज के पहाड़ों की स्लोप पर असर पड़ता है। सन 2000 के बाद हर साल 500 से 600 झटके महसूस किए जा रहे हैं। एक आकलन के मुताबिक 2030 तक हिमालय के 20 परसेंट ग्लेशियर पिघल सकते हैं। इससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here