Home Sports कोहली को परेशान करने वाला गेंदबाज रिटायर, 49वें शतक से पहले संन्यास की घोषणा

कोहली को परेशान करने वाला गेंदबाज रिटायर, 49वें शतक से पहले संन्यास की घोषणा

0
कोहली को परेशान करने वाला गेंदबाज रिटायर, 49वें शतक से पहले संन्यास की घोषणा

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली ने गजब का फॉर्म दिखाया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में उन्होंने शतक जमाकर महान बल्लेबाजी सचिन तेंदुलकर 49 वनडे शतक की बराबरी की. इस मैच के दौरान इस धुरंधर गेंदबाज जिसने कभी कोहली को काफी परेशान किया था उसने संन्यास की घोषणा कर दी.

रविवार 5 नवंबर को जब भारतीय टीम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में विश्व कप का मुकाबला खेल रही थी तब इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज ने संन्यास की घोषणा की. सुनील नरेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा तब की जब भारतीय धुरंधर अपने जन्मदिन पर 49वें वनडे शतक की तरफ बढ़ रहा था. आईपीएल में विराट को सुनील ने काफी परेशान किया है.

दिग्गज स्पिनर ने लिया संन्यास
वेस्टइंडीज के लिए 2011 में वनडे क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले स्पिनर सुनील नरेन ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. भारत के खिलाफ अबु धाबी में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले इस स्पिनर ने करियर का आखिरी मैच भी 2019 में भारत के खिलाफ ही खेला था. 6 टेस्ट, 65 वनडे और 51 टी20 खेलने वाले इस खिलाड़ी का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. टेस्ट में सुनील ने 21, वनडे में 92 जबकि टी20 में वेस्टइंडीज के लिए 52 विकेट चटकाए हैं. सोशल मीडिया पर इस धुरंधर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.



विराट को किया जमकर परेशान
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलेर की तरफ से खेलते हैं जबकि सुनील नरेन केकेआर की टीम का हिस्सा हैं. कोहली ने उन्होंने अब तक कुल 4 बार आउट किया है. कोहली जैसे आक्रामक बल्लेबाज को सुनील नरेन ने 41 गेंद पर एक भी रन नहीं बना दिया है.

Tags: Sunil narine, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here