[ad_1]
नई दिल्ली. भारत की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने आठवें लीग मैच में आज साउथ अफ्रीका को श्रीलंका की तर्ज पर ही बड़े अंतर से शिकस्त दी. अफ्रीकी धुरंधर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की आंधी के आगे कहीं नहीं टिक सके और 83 रन पर ही ऑलआउट हो गए. मैच जैसे ही खत्म हुआ तो आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के अंग्रेजी शो के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री एंकर मयंती लेंगर के साथ नजर आए. इस दौरान उन्होंने फैन्स की ओर इशारा करते हुए कहा- अगली बार किया तो पुलिस को इनपर एक्शन लेना चाहिए. आखिर मैच के दौरान ऐसा क्या हुआ जो गावस्कर ने इतनी बड़ी बात कह दी. आइये हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं.
दरअसल, पोस्ट मैच शो के दौरान सुनील गावस्कर की नजर फैन्स के बीच मौजूद एक भारत के तिरंगे झंडे पर पड़ी. इस झंडे पर किसी कंपनी का ‘लोगो’ लगा हुआ था. कंपनी द्वारा भारत के झंडे पर लोगो लगाकर प्रमोश करने से गावस्कर नाराज हो गए. उन्होंने लाइव शो के दौरान ही इसका विरोध किया. गावस्कर ने कहा, ‘आप इस तरह से कंपनी का प्रचार भारत के झंडे पर नहीं कर सकते हैं. वो अब जा चुके हैं. मुझे लगता है कि पुलिस…अगली बार जब पुलिस इस तरह की चीज देखे तो न सिर्फ वो इस झंडे को जब्त कर ले, साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाए कि किसी भी प्रकार का विज्ञापन भारत के झंडे पर नहीं दिखाया जाए.’
यह भी पढ़ें:- ‘टीम प्रबंधन ने मुझे यही बताया था…’ सचिन की बराबरी कर क्या बोले विराट? किंग कोहली की बातें जीत लेंगी दिल
— Sanju Here | Alter EGO| (@me_sanjureddy) November 5, 2023
मुंबई में सेमीफाइनल खेलेगा भारत
यूं तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी है. आज जीत के साथ यह स्पष्ट हो गया कि रोहित शर्मा एंड कंपनी 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल-1 खेलेगी. भारत टेबल टॉपर के तौर पर अपने लीग मैचों का अंत करेगा. ऐसे में टीम इंडिया को प्वाइंट्स टेबल पर नंबर-4 के स्थान पर खत्म करने वाली टीम के साथ अपना नॉकआउट मैच खेलने को मिलेगा. मौजूदा समीकरण को देखें तो ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में से कोई टीम नंबर-4 पर रहते हुए अपने लीग मैच खत्म कर सकती हैं. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान इस स्थान के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
.
Tags: India vs South Africa, Sunil gavaskar, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 5, 2023, 22:17 IST
[ad_2]
Source link