Home Breaking News Croatia: क्रोएशिया के विदेश मंत्री रैडमैन ने की जर्मनी समकक्ष को ‘किस’ करने की कोशिश, वीडियो वायरल

Croatia: क्रोएशिया के विदेश मंत्री रैडमैन ने की जर्मनी समकक्ष को ‘किस’ करने की कोशिश, वीडियो वायरल

0
Croatia: क्रोएशिया के विदेश मंत्री रैडमैन ने की जर्मनी समकक्ष को ‘किस’ करने की कोशिश, वीडियो वायरल

[ad_1]

Croatian foreign minister Gordan Grlic Radman tries to kiss german FM

क्रोएशिया के विदेश मंत्री।
– फोटो : Social Media



विस्तार


क्रोएशिया के विदेश मंत्री इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर क्रोएशिया के विदेश मंत्री की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे जर्मनी की विदेश मंत्री को ‘किस’ करने की कोशिश करते हुए दिख रहे थे। जिस वजह से हर जगह इसी बात पर चर्चाएं हो रहीं हैं। क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री की आलोचना की तो वहीं क्रोएशिया के महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने मामले को अनुचित कहा है। वहीं, विवादों के बीच विदेश मंत्री ने कहा कि यह सहकर्मियों के स्वागत करने का एक तरीका है। इस पर इतना विवाद क्यों।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रोएशियाई विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन हाल ही में बर्लिन पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में शिरकत की। यहां सम्मेलन के बाद क्रोएशियाई विदेश मंत्री का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में विदेश मंत्री रैडमैन जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक से हाथ मिलाते हैं फिर रैडमैन बेयरबॉक के गालों पर ‘किस’ करने की कोशिश करते हैं। रैडमैन ‘किस’ करते लेकिन उससे पहले ही बैयरबॉक पीछे हो गईं। 

विवाद पर मंत्री ने सफाई दी

क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री जद्रानका कोसोर ने विदेश मंत्री पर हमला बोला है और उनकी आलोचना की। कोसोपर ने कहा महिलाओं की हिंसक ‘किस’ करना भी हिंसा ही मानी जाती है। मामले में रेडमैन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आखिर इस मामले का इतना विवाद क्यों बनाया जा रहा है। इससे क्या समस्या है। हम सहकर्मी हैं। हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यह सहकर्मी का स्वागत करने का मानवीय तरीका है।

महिला अधिकार संगठन ने भी किया विरोध

वहीं, क्रोएशियाई महिला अधिकार कार्यकर्ता राडा बोरिक ने मंत्री की आलोचना की। उन्होंने इसे अनुचित बताया है। उनका कहना है कि ऐसा स्वागत सिर्फ उन्हीं लोगों के बीच होता है, जिनके बीच ऐसे रिश्ते हों। बोरिक का कहना है कि साफ है कि दोनों नेताओं के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। और तो और वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेडमैन के करीब जाने के वजह से जर्मन नेत्री हैरान थीं।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here