[ad_1]

Amar Ujala, Fact Check
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अमर उजाला के शीर्षक का दुरुपयोग किया गया है। आम आदमी पार्टी के सोशल हैंडल से जारी इस तस्वीर में अमर उजाला में प्रकाशित शीर्षक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके ठीक नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। इसमें कैरिकेचर का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री को मास्क पहने दिखाया गया है और नीचे ‘विषकाल’ लिखा गया है।
अमर उजाला यहां स्पष्ट करना चाहता है कि प्रधानमंत्री की इस तरह की किसी भी तस्वीर का हमारे समाचार पत्र या वेबसाइट पर कभी प्रकाशन नहीं किया गया है। अमर उजाला के शीर्षक के साथ राजनीतिक उद्देश्य से प्रधानमंत्री की तस्वीर को गढ़ना और उसे नकारात्मक तरीके से पेश करना निंदनीय और अस्वीकार्य है। अमर उजाला के नाम के इस तरह के दुरुपयोग को लेकर समूह सख्त आपत्ति दर्ज करवा रहा है।
[ad_2]
Source link