[ad_1]
IRCTC Tour Package For Thailand 2023: देश के लोकप्रिय और ऐतिहासिक जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी कई इंटरनेशनल टूर पैकेज भी लॉन्च करता है। अगर आप इंटरनेशनल टूर करने की योजना बनाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी थाईलैंड घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड की कई शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड का बैंकॉक और पटाया शहर काफी मशहूर है। इसके अलावा यहां के सुंदर बीच हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग इस देश में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको भी इस देश में भ्रमण करने का घूमने का मौका मिल रहा है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SPARKLING THAILAND EX LUCKNOW है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।
यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी की व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं।
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 69,800 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 60,300 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 60,300 रुपये है।
[ad_2]
Source link