Home Sports World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI, इन प्लेयर्स को मिलेगी मायूसी!

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI, इन प्लेयर्स को मिलेगी मायूसी!

0

[ad_1]

World Cup 2023: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने अपने लगातार 7 मैचों में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में तूफानी प्रदर्शन किया है. भारत और साउथ अफ्रीका में से आज जो भी टीम जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर दावा मजबूत कर लेगी. आइए एक नजर डालते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में कप्तान रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन को उतारते हैं.  

ओपनिंग कॉम्बिनेशन 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. ऐसे में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठेंगे. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नंबर 3 पर खेलेंगे. 

मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर्स

नंबर 4 पर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बैटिंग के लिए उतरेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नंबर 5 पर बैटिंग के लिए उतरेंगे. टीम इंडिया नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव को उतारेगी. नंबर 7 पर खतरनाक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. रवींद्र जडेजा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और घातक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया को मजबूती देंगे.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. कुलदीप यादव की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक स्पिन गेंदबाजी की वैरिएशन्स हैं. कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव जमकर कहर मचा सकते हैं. रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here