Home Sports मैथ्यूज का इंतकाम, Timed Out के चंद घंटे बाद शाकिब को आउट कर हिसाब किया बराबर

मैथ्यूज का इंतकाम, Timed Out के चंद घंटे बाद शाकिब को आउट कर हिसाब किया बराबर

0
मैथ्यूज का इंतकाम, Timed Out के चंद घंटे बाद शाकिब को आउट कर हिसाब किया बराबर

[ad_1]

Angelo Mathews Takes Revenge: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर आखिरकार अपना इंतकाम पूरा कर लिया है. एंजेलो मैथ्यूज ने Timed Out’ के चंद घंटे बाद ही शाकिब अल हसन को आउट कर हिसाब बराबर किया है. श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज सोमवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ ‘टाइम आउट’ दिए गए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने. सदीरा समरविक्रम के आउट होने के बाद मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया. उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया, लेकिन इसमें काफी समय लग गया. इस बीच बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें आउट करार दे दिया.

शाकिब अल हसन से बदला किया पूरा 

बांग्लादेश की पारी के 32वें ओवर में श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज गेंदबाजी के लिए आए. एंजेलो मैथ्यूज ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन को चरिथ असलांका के हाथों कैच आउट करा दिया. शाकिब अल हसन के लिए ये पल बहुत दर्दनाक था, क्योंकि वह अपने शतक के बेहद करीब थे. शाकिब अल हसन 82 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. शाकिब अल हसन जब 82 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट रहे थे तो एंजेलो मैथ्यूज ने चेहरे पर मुस्कान के साथ अपनी कलाई की ओर इशारा करके उनको विदा किया. 

शाकिब ने मैथ्यूज पर नहीं खाया था तरस

एंजेलो मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब से बात की और अपने हेलमेट का टूटा हुआ स्ट्रैप भी दिखाया, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने अपील वापस लेने से इनकार कर दिया और श्रीलंका के बल्लेबाज को वापस लौटना पड़ा. मैथ्यूज इससे काफी नाराज दिखे और उन्होंने बाउंड्री पर अपने हेलमेट का टूटा हुआ स्ट्रैप सभी को दिखाया और फिर गुस्से में इसे जोर से जमीन पर दे मारा. क्रिकेट के खेल के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 40.1.1 के अनुसार अगर किसी बल्लेबाज के आउट या रिटायर होने पर अगला बल्लेबाज नियमित समय के भीतर अगली गेंद का सामना नहीं करता है तो उसे टाइम आउट दिया जा सकता है. एमसीसी के नियम के अनुसार, ‘विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, अगर अंपायर खेल नहीं रोकता है तो आने वाले बल्लेबाज या अन्य बल्लेबाज को विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के तीन मिनट के भीतर अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. अगर यह जरूरत पूरी नहीं होती है तो आने वाले बल्लेबाज को टाउम आउट दिया जाएगा.’ मैथ्यूज के मामले में हालांकि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के खेलने के हालात से जुड़ा नियम लागू हुआ जिसमें तीन मिनट के समय को घटाकर दो मिनट किया गया है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here