Home Sports मैथ्यूज ने शाकिब से लिया Timed Out का बदला, फैंस बोले- जैसी करनी वैसी भरनी… इतिहास याद रखेगा

मैथ्यूज ने शाकिब से लिया Timed Out का बदला, फैंस बोले- जैसी करनी वैसी भरनी… इतिहास याद रखेगा

0
मैथ्यूज ने शाकिब से लिया Timed Out का बदला, फैंस बोले- जैसी करनी वैसी भरनी… इतिहास याद रखेगा

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का बांग्लादेश और श्रीलंका का मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भले ही महत्वहीन रहा, लेकिन शाकिब अल हसन और एंजेलो मैथ्यूज के लिए यह रह-रहकर याद आने वाला है. इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज Timed Out हुए. 146 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब कोई बैटर ‘टाइम्ड आउट’ हुआ. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ ‘टाइम्ड आउट’ की अपील की थी, जिसकी खूब आलोचना हुई. बहरहाल, एंजेलो मैथ्यूज ने इसका बदला अपने अंदाज में लिया. उन्होंने शाकिब हल हसन को ना सिर्फ आउट किया, बल्कि उन्हें टाइम पूरा होने का इशारा भी किया.

बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टाइम आउट का ऐतिहासिक वाकया श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर का है. इस ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा आउट हुए. इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए. मैथ्यूज 1 मिनट 20 सेकंड के अंदर क्रीज पर आकर स्टांस लेने लगे. इसके बाद उनकी हेलमेट में कुछ समस्या हुई. इस कारण वे अगले एक मिनट तक बैटिंग नहीं कर सके. इस बीच शाकिब ने फील्ड अंपायर से टाइमआउट की अपील की ओर अंपायर ने उन्हें टाइमआउट दे दिया. आखिरकार मैथ्यूज को भारी मन से पवेलियन लौटना पड़ा.

Shakib Al Hasan, Angelo Mathews, Angelo Mathews Timed Out, Najmul Hossain Shanto, Charith Asalanka, Bangladesh, Sri Lanka, Bangladesh vs Sri Lanka, Sri Lanka vs Bangladesh, Timed Out, Timed Out Cricket,

.

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के कप्तान हैं. उन्होंने ही अंपायर से टाइमआउट की अपील की थी. पूर्व क्रिकेटर से लेकर क्रिकेट फैंस ने शाकिब अल हसन के इस फैसले की निंदा की.

बहरहाल, एंजेलो मैथ्यूज ने शाकिब अल हसन से अपने अंदाज से बदला लिया. उन्होंने शाकिब अल हसन को तब आउट किया, जब वे शतक की ओर बढ़ रहे थे. एंजेलो मैथ्यूज ने शाकिब को चरित असलंका के हाथों कवर पर कैच करवाया.

Shakib Al Hasan, Angelo Mathews, Angelo Mathews Timed Out, Najmul Hossain Shanto, Charith Asalanka, Bangladesh, Sri Lanka, Bangladesh vs Sri Lanka, Sri Lanka vs Bangladesh, Timed Out, Timed Out Cricket,

.

एंजेलो मैथ्यूज ने शाकिब अल हसन को आउट करने का कोई खास जश्न नहीं मनाया. लेकिन उन्होंने शाकिब अल हसन को टाइम देखने का इशारा जरूर किया. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. फैंस लिख रहे हैं कि जैसी करनी भरनी… . एक यूजर ने लिखा इतिहास इस पल को याद रखेगा.

Tags: Angelo Mathews, Bangladesh, Shakib Al Hasan, Sri lanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here