Home Breaking News केलवन के बाद अब सात फेरों पर कयास, आयरा और नूपुर की शादी की तारीख पर लग रहा सट्टा

केलवन के बाद अब सात फेरों पर कयास, आयरा और नूपुर की शादी की तारीख पर लग रहा सट्टा

0
केलवन के बाद अब सात फेरों पर कयास, आयरा और नूपुर की शादी की तारीख पर लग रहा सट्टा

[ad_1]

बतौर निर्माता आमिर खान एक बार फिर से व्यस्त हो चुके हैं। एक साथ तीन फिल्मों का निर्माण करने जा रही उनकी कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस का दफ्तर इन दिनों गुलजार है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने जा रही सनी देओल वाली फिल्म का प्री प्रोडक्शन जोरों पर है। संतोषी एक फिल्म आमिर की मुख्य भूमिका वाली भी बनाने जा रहे हैं और तीसरी फिल्म बनेगी आमिर के बेटे जुनैद की जो एक न्यू मिलेनियल्स लव स्टोरी होगी। वैसे, आमिर खान के दफ्तर में इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा एक खेल भी लोग खूब खेल रहे हैं और इस खेल का सवाल होता है कि आखिर आमिर की बेटी आयरा की शादी की तारीख क्या है? दिलचस्प ये भी कि इस तारीख पर मुंबई में सट्टा भी लग रहा है।

Yatra 2: बड़े पर्दे पर सोनिया गांधी के रोल में दिखेंगी जर्मनी की यह अभिनेत्री, फर्स्ट लुक देख रह जाएंगे दंग

 




पहले आयरा की शादी की तारीख 6 अक्तूबर के तौर पर एक अंग्रेजी अखबार में सामने आई थी तो उस पर आयरा ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल काटा था, लेकिन अब उनकी ‘केलवन’ हो चुकी है और मराठी लोकाचार में ये कार्यक्रम शादी के तीन से चार दिन पहले ही होता है।  केलवन एक मराठी शब्द है जिसका अर्थ हिंदी में कलेवा जैसा लगा सकते हैं। इसके तहत वर और वधू पक्ष के लोग एक दूसरे के घर भोजन करने जाते हैं। इसी के साथ वैवाहिक कार्यक्रमों की आधिकारिक शुरुआत भी मानी जाती है।


केलवन की सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में आयरा अपनी मां रीना के साथ दिखीं, पर आमिर नजर नहीं आए। हालांकि, आयरा के होने वाले पति नूपुर शिकरे के माता-पिता दोनों इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयरा और नूपुर की शादी की जो तारीख आमिर खान के करीबियों को पता है, उसके अनुसार दोनों के सात फेरे अगले साल के पहले हफ्ते में होने हैं। पर, मुंबई के मराठी समाज के लोगों का कहना है कि केलवन कार्यक्रम होने के हफ्ते भर के भीतर ही आमतौर पर मराठी लोकाचार में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो जाते हैं।


आयरा या नूपुर की तरफ से अभी तक शादी के बारे मे कोई स्पष्ट तारीख बताई नहीं गई है और जब तक ये तारीख तय नहीं हो जाती है, तब तक इस तारीख को लेकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा खेल चलते रहने वाला है। और, मुंबई के सट्टा बाजार की खबर रखने वाले ये भी बता रहे हैं कि इस तारीख पर केलवन के बाद से सट्टे का भाव भी खूब तेजी से खुल रहा है।


मुंबई सट्टा बाजार में आयरा और नूपुर की शादी की तारीख पर जो सट्टा फिलहाल लग रहा है, उसकी मानें तो दोनों की शादी इसी महीने किसी भी दिन हो सकती है। हालांकि, जो तारीख दोनों की शादी की चर्चा में है वह 3 जनवरी की है। ये अंदाजा इस बात से भी लगाया जा रहा है कि आमिर पिता के तौर पर अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा करने के बाद ही अपनी तीनों फिल्मों का प्रोडक्शन शुरू करना चाहते हैं।

Varun Tej-Lavanya Tripathi: क्या वरुण-लावण्या की शादी की फिल्म ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? यहां जानें सच


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here