[ad_1]

मैथ्यूज बनाम शाकिब
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच में टाइम आउट के फैसले की वजह से काफी बवाल हुआ। मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया। मैच के दौरान मैदान के अंदर जंग के बाद अब एंजेलो मैथ्यूज और शाकिब अल हसन के बीच मैदान के बाहर भी जंग जारी है। दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टाइम आउट को लेकर बयान दिया है। साथ ही एक दूसरे पर निशाना भी साधा है।
मैथ्यूज ने विपक्षी कप्तान और टीम को लेकर कहा कि वह कभी इन लोगों की इज्जत नहीं कर पाएंगे। वहीं, शाकिब ने कहा कि यह जंग है और इसे जीतने के लिए वह कुछ भी करेंगे। मैच के दौरान श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर में मैथ्यूज बल्लेबाजी के लिए आए थे। वह दो मिनट तक गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए तो बांग्लादेश ने उनके खिलाफ टाइम आउट की अपील की और उन्हें वापस जाना पड़ा।

[ad_2]
Source link