[ad_1]
अभिनेता राजपाल यादव की हिंदी सिनेमा में छवि एक हास्य कलाकार की रही है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अपने फिल्मी करियर में 23 साल के बाद राजपाल यादव एक बार फिर फिल्म ‘अपूर्वा’ में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने के लिए जब राजपाल यादव को ऑफर मिला तो पहले इस बात से आश्वस्त नहीं थे कि उन्हें निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिलने जा रहा है।
अभिनेता राजपाल यादव अपनी आगामी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ में एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। राजपाल यादव कहते हैं, ‘जब अपूर्वा में एक खतरनाक निगेटिव किरदार निभाने का ऑफर आया तो मैं आश्चर्यचकित था। मुझे लगा कि फिल्म के निर्देशक निखिल नागेश भट ने मुझे हास्य किरदार के लिए बुलाया होगा। लेकिन जब उन्होंने मुझे निगेटिव किरदार के बारे में बताया तो मैं काफी आश्चर्यचकित था क्योंकि मुझे लोग सिर्फ हास्य भूमिकाओं के लिए ही याद करते हैं।’
Pippa Movie: पीटी-76 टैंक का नाम क्यों पड़ा पिप्पा, फिल्म देखने से पहले जानें कुछ और दिलचस्प बातें
अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, ‘जब निखिल नागेश भट ने मुझे पहली बार बुलाया, तो मुझे लगा कि यह एक और हास्य भूमिका होगी, लेकिन जब उन्होंने निगेटिव रोल के बारे में बताया तो मैंने पूछा कि क्या वह मेरे नकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर आश्वस्त हैं? उन्होंने बस इतना कहा, हां! बस, आपको मुस्कुराने की जरूरत नहीं है। मैं तो एक एक्टर के तौर पर हर तरह के किरदार में खुद को आजमाना चाहता हूं, लेकिन फिल्मों में मेरी ऐसी छवि बनी है कि हास्य भूमिकाएं ही ऑफर होती हैं।’
अपने करियर के शुरुआती दिनों में राजपाल यादव ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ में सिप्पा का निगेटिव किरदार निभाया था। साल 2000 में रिलीज इस फिल्म के लिए राज पाल यादव को नेगेटिव किरदार निभाने के लिए बेस्ट निगेटिव स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। राजपाल यादव कहते हैं, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस शैली की फिल्में करना चाहते हैं, बस भूमिका अच्छी तरह से लिखी गई हो। बॉलीवुड ने मुझे एक ऐसा अवसर पैदा करने का आत्मविश्वास दिया है जो मुझे कुछ नया करने का मौका देता है। अगर मैं अपने काम से खुश नहीं हूं, तो एक अभिनेता के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं नई चीजों में हाथ आजमाता रहूं।’
फिल्म ‘अपूर्वा’ की तो यह एक साधारण लड़की की कहानी है जो असाधारण परिस्थितियों का सामना करती है और जीवित रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। फिल्म में अपूर्वा का किरदार तारा सुतारिया ने निभाया है। इस फिल्म में राजपाल यादव ने अभिषेक बनर्जी के साथ निगेटिव भूमिका निभाई है जो अपूर्वा का अपहरण कर लेते हैं। यह फिल्म 15 नवंबर 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Pooja Bhatt: ‘पिता की इन आदतों को न अपनाने की वजह से आज सफल हैं आलिया’, पूजा भट्ट ने कही ये बात
[ad_2]
Source link