[ad_1]
फिल्म ‘द मार्वल्स’ में इस बार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीनों पसंदीदा फीमेल सुपरहीरो कैप्टन मार्वल, मोनिका रामब्यू और मिस मार्वल बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। इस फिल्म में ब्री लार्सन अपनी पुरानी भूमिका कैरोल डैनवर्स को निभाते नजर आएंगी। मोनिका रामब्यू के रूप में टेयोना पैरिस और कमाला खान उर्फ मिस मार्वल के रूप में इमान वेल्लानी की बड़े परदे पर इस फिल्म से जानदार एंट्री पर सबकी नजरें टिकी हैं।
इस फिल्म में कैरोल डैनवर्स, मोनिका रामब्यू और कमाला खान एक टीम बनाती हैं और अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए एक-दूसरे के साथ स्थानों की अदला-बदल शुरू करती हैं। अभिनेत्री ब्री लार्सन साल 2019 में रिलीज मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्म ‘फिल्म ‘कैप्टन मार्वल’ से एमसीयू की सोलो फिल्म का हिस्सा बनी। इससे पहले वह फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के जरिए उनकी एमसीयू फीमेल सुपरहीरो के रूप में अपनी शुरुआत कर चुकी थीं। फिल्म ”कैप्टन मार्वल’ फिल्म मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में इक्कीसवीं फिल्म थी।
[ad_2]
Source link