Home Breaking News Hayrana: शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक के बाद एक लोग तोड़ते रहे दम, छह की मौत

Hayrana: शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक के बाद एक लोग तोड़ते रहे दम, छह की मौत

0
Hayrana: शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक के बाद एक लोग तोड़ते रहे दम, छह की मौत

[ad_1]

Hayrana: 6 died in Yamunanagar due to drinking poisonous liquor

जलती हुई चिताएं।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव मंडेबरी व पंजेटा का माजरा में छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों की मौत का कारण जहरीली शराब पीना माना जा रहा है। मरने वालों में मंडेबरी गांव का सुरेश कुमार(45),  विशाल (27), सोनू (27) व सुरेन्द्र और पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद (70) शामिल हैं।

बताया जा रहा है सभी लोगों ने मंगलवार रात को गांव में ही अवैध रूप से बिक रही शराब खरीदकर पी थी, जिसके बाद एक के बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती चली गई। बताया जा रहा है इस अवैध शराब को जो शख्स बेच रहा था, उसने भी इन लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी और उसकी भी मौत हो गई।

उधर जैसे जी प्रशासन को एक साथ छह लोगों की मौत की बात पता चली। प्रशासन के हाथ पैर फुल गए और पूरा प्रशाासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और गांव में लोगों के एक के बाद हुई मौत के कारणों का पता किया। उधर, छह लोगाें की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद इन सभी को उल्टियां शुरू हो गई और कुछ ही देर में एक के बाद एक, छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर परिवार के लोगों ने सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का का संस्कार कर दिया गया। इन पांचों का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया इसलिए मौत की वजह जहरीली शराब ही थी, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here