Home World Ukraine Soldier killed: यूक्रेनी आर्मी चीफ के एडवाइजर का था बर्थडे, सेलिब्रेशन के बीच भेजा गया मौत का तोहफा

Ukraine Soldier killed: यूक्रेनी आर्मी चीफ के एडवाइजर का था बर्थडे, सेलिब्रेशन के बीच भेजा गया मौत का तोहफा

0
Ukraine Soldier killed: यूक्रेनी आर्मी चीफ के एडवाइजर का था बर्थडे, सेलिब्रेशन के बीच भेजा गया मौत का तोहफा

[ad_1]

Ukraine Latest News: मौत कब आ जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है. जन्मदिन किसी भी इंसान के जीवन का खासा अहम दिन होता है. हर कोई इसको सेलेब्रेट करने के लिए पूरे साल इंतजार करता है. हालांकि, जन्मदिन वाले दिन ही किसी को मौत के आगोश में जाना पड़े तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है. ऐसा ही कुछ यूक्रेन में देखने को मिला. यूक्रेनी सेना के कमांडर-इन-चीफ के एक करीबी सलाहकार की उसके जन्मदिन के उपहारों में रखे एक ग्रेनेड के विस्फोट में मौत हो गई. मृतक 39 वर्षीय मेजर जनरल गेन्नाडी चस्तियाकोव हैं.

जानकारी के अनुसार, पहले इस घटना को हत्या करार दिया गया था, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि मेजर जनरल गेन्नाडी चस्तियाकोव को उपहार के रूप में यह ग्रेनेड का डिब्बा मिला था. स्थानीय रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक असली ग्रेनेड को सभी गिफ्ट के बीच रखा गया था. यूक्रेन के मंत्री इगोर क्लेमेंको ने इस घटना को लेकर एक बयान में कहा है कि चस्तियाकोव अपने बेटे को अपना उपहार दिखा रहे थे, तभी विस्फोट हुआ.

उन्होंने कहा कि पहले तो मेजर जनलर के बेटे ने ग्रेनेड को अपने हाथों में लिया और उसका पिन घुमाने लगा, फिर सर्विसमैन ने ग्रेनेड को बच्चे से दूर ले लिया और पिन खींच लिया, जिससे विस्फोट हुआ. इस घटना में मृतक का 13 वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि चस्तियाकोव की पत्नी ने अपने पति को उपहार का डिब्बा लाते हुए देखा, जिसमें असली ग्रेनेड था.

सेना के जनरल वलेरी ज़ालुज़्नी ने चस्तियाकोव की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि दुखद परिस्थितियों में मेरे सहायक और करीबी दोस्त मेजर जनरल गेन्नाडी चस्तियाकोव उनके जन्मदिन पर मारे गए. ज़ालुज़्नी ने कहा कि रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था. चस्तियाकोव यूक्रेन के सशस्त्र बलों और रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए अपना जीवन पूरी तरह से समर्पित कर रहे थे. 

वहीं, पुलिस ने वारदात के बाद वहां मौजूद एक सिपाही को हिरासत में लिया है, जिसने चस्तियाकोव को यह घातक उपहार दिया था. उसके पास से दो और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. मामले की जांच जारी है. बता दें कि चस्तियाकोव के परिवार में एक पत्नी और चार बच्चे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चस्तियाकोव एक सैन्य अकादमी से स्नातक थे और ग्रेनेड को संभालने में पूरी तरह से प्रशिक्षित थे. 

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने युद्ध के दौरान चुनाव कराने की संभावना को खारिज कर दिया है, क्योंकि मतदान पर लगातार तेज बहस जारी थी. ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि यूक्रेन के सामने आने वाली सैन्य चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाए. हम सभी समझते हैं कि अब, जब युद्ध के समय में कई चुनौतियां हैं. ऐसे में चुनाव से संबंधित विषयों पर बात करना पूरी तरह से गैर-जिम्मेदार है.हमें यह स्वीकार करने की आवश्यकता है कि यह रक्षा का समय है, लड़ाई का समय है, जिस पर देश और उसके लोगों का भाग्य निर्भर है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here