Home Breaking News Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

0
Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

[ad_1]

अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ की रिलीज डेट बिल्कुल नजदीक है। इससे पहले बुधवार की रात इस फिल्म का मुंबई में प्रीमियर हुआ। इंडस्ट्री के तमाम नामी सितारे फिल्म देखने पहुंचे। इस फिल्म में ईशान खट्टर के अलावा सोनी राजदान, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेनयुली भी अहम भूमिका में हैं। प्रीमियर में जहां महेश भट्ट नजर आए, वहीं मीरा राजपूत भी देवर ईशान का हौसला बढ़ाने पहुंची। और कौन-कौन से सितारे हुए शामिल। आइए जानते हैं…

Pippa Movie: पीटी-76 टैंक का नाम क्यों पड़ा पिप्पा, फिल्म देखने से पहले जानें कुछ और दिलचस्प बातें

सोनी राजदान भी फिल्म में नजर आएंगी। मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और शाहीन भट्ट भी सोनी राजदान के साथ प्रीमियर में दिखे। इसके अलावा रसिका दुग्गल और मुकुल चड्ढा भी ईशान खट्टर की इस फिल्म को देखने पहुंचे। इस दौरान सोनी राजदान ने फिल्म में काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। जावेद अख्तर भी इस खास मौके पर दिखे।

प्रीमियर में शोभिता धुलिपाला, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा, एआर रहमान, जैकी श्रॉफ समेत कई अन्य सितारे भी नजर आए। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने प्रीमियर के दौरान फैंस से इस फिल्म को परिवार के साथ देखने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।’ 

ईशान की फिल्म ‘पिप्पा’ के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

ईशान खट्टर भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। अभिनेता ने कहा, ‘यह फिल्म बहुत ही भव्य है और बेहद स्पेशल भी’। बता दें कि यह फिल्म 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here