Home Breaking News भाजपा नेता आशुतोष टंडन का निधन: भारी मन से सीएम योगी ने अपने पूर्व सहयोगी को दी अंतिम विदाई, मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा नेता आशुतोष टंडन का निधन: भारी मन से सीएम योगी ने अपने पूर्व सहयोगी को दी अंतिम विदाई, मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता

0
भाजपा नेता आशुतोष टंडन का निधन: भारी मन से सीएम योगी ने अपने पूर्व सहयोगी को दी अंतिम विदाई, मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता

[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से वापस लौटने के बाद सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पूर्व मंत्रिमंडल सहयोगी व लखनऊ पूर्व से भाजपा विधायक आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम किया।

आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या दौरे पर थे। जहां से वह लौटे और सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे।

आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी के पिता लालजी टंडन भी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी व उनके करीबी मित्र थे। 




मुख्यमंत्री योगी आशुतोष टंडन के घर भी पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हौंसला दिया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी के लखनऊ स्थित घर पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय गुजारा।


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे और संवेदनाएं व्यक्त कीं।


उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here