[ad_1]

Israel Hamas War
– फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइली सेना आईडीएफ ने गाजा में हमास की नकबा इकाई के कई आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है, जो सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए क्रूर हमले में शामिल थे। आईडीएफ ने कहा कि इंटेलिजेंस डिवीजन के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मारे गए आतंकवादियों में हमास की नकबा यूनिट का कमांडर अहमद मूसा और पश्चिमी जबालिया में मौजूद एक आतंकी प्लाटून का कमांडर उमर अलहांडी शामिल है।
इसके अलावा आईडीएफ रिजर्व ने एक अन्य ऑपरेशन में हमास के 19 आतंकवादियों को मार गिराया, जो इस्राइली सेना पर हमला की करने साजिश रच रहे थे। इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने समुद्र तट पर एक कंटेनर पर बमबारी कर उसे नष्ट कर दिया, जिसमें लगभग 20 रॉकेट लांचर थे।
वहीं, इस्राइली सेना की जमीनी कार्रवाई के डर से हजारों लोगों को गाजा सिटी से पलायन करना पड़ा। इस्राइली सेना ने बताया कि दो दिन में एक लाख से अधिक फलस्तीनी नागरिक दक्षिण गाजा की ओर भाग गए हैं। आईडीएफ के मुख्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने शुक्रवार को कहा कि इस्राइली सेना गाजा शहर में घुसकर कार्रवाई कर रही है, जिसके कारण पिछले दो दिनों में गाजा पट्टी के एक लाख से अधिक निवासी दक्षिण की ओर भाग गए हैं। हगारी ने कहा कि गाजा पट्टी में बंधकों को छुड़ाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन इसमें समय लग सकता है।
[ad_2]
Source link