Home Breaking News परेश रावल ने ‘वेलकम 3’ पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

परेश रावल ने ‘वेलकम 3’ पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

0
परेश रावल ने ‘वेलकम 3’ पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

[ad_1]




हाल ही में एक बातचीत में परेश ने बताया कि वे जल्द ही फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए 68 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रशंसकों की पसंदीदा फ्रेंचाइजी के लिए नया पार्ट बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम है।


पीटीआई से बात करते हुए परेश ने कहा,“हम दिसंबर में वेलकम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे और हम इसे अगले साल रिलीज करेंगे। हेरा फेरी 3 भी जल्द ही आएगी। किसी फ्रेंचाइजी फिल्म में अगर कहानी अच्छी नहीं है तो वह जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसा हंगामा 2 के साथ हुआ। हंगामा एक अच्छी फ्रेंचाइजी थी, लेकिन भाग दो ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जब आपके पास कोई लोकप्रिय किरदार या फिल्म हो तो आपको कुछ अलग करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप कोई फ्रेंचाइजी बना रहे हैं तो आपको मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी जैसा कुछ बनाना चाहिए। यह एक अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है।”


बता दें कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी पहली हेरा फेरी फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार भी थे। फिल्म में तीनों अभिनेताओं के किरदारों को काफी पसंद किया गया था। यह तिकड़ी 2006 में सीक्वल फिर हेरा फेरी के साथ लौटी थी, जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here