Home Sports वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टीमें तय, भारत का सामना किस टीम से, कब होगा मैच

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टीमें तय, भारत का सामना किस टीम से, कब होगा मैच

0
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टीमें तय, भारत का सामना किस टीम से, कब होगा मैच

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सभी लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलने वाली सभी टीमों के नाम पक्के हो गए. पाकिस्तान की टीम आखिरी दिन आधिकारिक तौर से इस विश्व कप से बाहर होने वाली आखिरी टीम बनी. न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. 15 नवंबर को पहला और एक दिन बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमों खेलने उतरी थी जिसमें से 6 अब बाहर हो चुकी है. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों के 1-1 मुकाबले खेलने थे और टॉप चार टीमें अगले दौर में जगह बनाती. भारतीय टीम ने लगातार 8 मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए अपनी जगह सबसे पहले सेमीफाइनल में बनाई. साउथ अफ्रीका अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद अपना स्थान पक्का किया. सबसे आखिर में न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिला.

न्यूजीलैंड खेलेगा पहला सेमीफाइनल
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे नंबर की टीम के साथ खेलेगी. दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है. भारत टॉप पर रहा और न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर थी. इन दोनों के बीच 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे सेमीफाइनल में 16 नवंबर को खेलने उतरेगी.

अंक तालिका की स्थिति
भारतीय टीम ने अब तक खेले 8 के 8 मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पोजिशन बनाया है. नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच बाकी है. इसके अलावा सभी टीमें अपने अपने सारे मैच खेल चुकी है. अंक तालिका में 9 में से 7 मैच जीतकर साउथ अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया इतने ही जीत के साथ तीसरे नंबर पर रही. न्यूजीलैंड की टीम ने 9 मैच खेलने के बाद 5 जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

Tags: India vs new zealand, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here