Home Sports विराट कोहली ने वनडे में झटके 5 विकेट, सारे बड़े शिकार, 4 विकेटकीपर और 1 है…

विराट कोहली ने वनडे में झटके 5 विकेट, सारे बड़े शिकार, 4 विकेटकीपर और 1 है…

0
विराट कोहली ने वनडे में झटके 5 विकेट, सारे बड़े शिकार, 4 विकेटकीपर और 1 है…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को उनकी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. शतकों के शिखर पर पहुंचने से एक कदम दूर इस दिग्गज को गेंदबाजी करना बेहद पसंद है. कई बार अपनी गेंदबाजी से प्यार जाहिर करने वाले विराट कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ विकेट चटकाते हुए सबको प्रभावित किया. वैसे वनडे में यह पहला मौका नहीं था जब उनको सफलता मिली. अब तक इस फॉर्मेट में बड़े खिलाड़ियों को कोहली अपना शिकार बना चुके हैं.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी है. टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल करते हुए लीग स्टेज का अंत जीत का सफर जारी रखते हुए किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने 4 विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद नीदरलैंड्स की टीम को 250 रन पर ढेर कर 160 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की. भारत की तरफ से मैच में खास था कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट चटकाना.

विराट कोहली के वनडे में कितने विकेट
नीदरलैंड्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली ने एक विकेट चटकाया. इसी के साथ उन्होंने वनडे में अपने विकटों की संख्या 5 तक पहुंचाई. कमाल की बात यह है कि अब तक उन्होंने जिन 5 खिलाड़ियों का विकेट चटकाया है उसमें से 4 विकेटकीपर हैं.

वनडे में सबसे पहला विकेट कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का चटकाया था. एक यही नाम है जो प्रमुख बल्लेबाज में गिना जाता है. इसके बाद क्रेग कीस्वेटर (इंग्लैंड), क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका), ब्रैंडन मैक्कलम (न्यूजीलैंड) और स्कॉट एडवर्ड (नीदरलैंड्स) को विराट कोहली ने अपनी गेंद पर आउट किया है. कमाल की बात यह कि ये चारों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

Tags: Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here