Home Sports World Cup हार की पहली गाज कोच पर गिरी, देना पड़ा इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

World Cup हार की पहली गाज कोच पर गिरी, देना पड़ा इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

0
World Cup हार की पहली गाज कोच पर गिरी, देना पड़ा इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 से सफर खत्म हो चुका है. बाबर आजम की कप्तानी में टीम सिर्फ 4 ही मैच जीत सकी और ओवरऑल 5वें नंबर पर रही. हार के बाद खिलाड़ियों से लेकर कप्तान तक को बदले जाने की बात हो रही है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है. पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्कल को इसी साल जून में गेंदबाजी कोच बनाया गया था. यानी सिर्फ 5 ही महीने में ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. वे पाकिस्तान सुपर लीग में भी बतौर सपोर्ट स्टाफ काम करते रहे हैं.

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, मोर्न मोर्कल के साथ पीसीबी ने 6 महीने का करार किया था. अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पीसीबी के सूत्र ने बताया कि मोर्कल इस्तीफा दे चुके हैं. उनकी जगह पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को नया गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है. वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. टीम सुपर-4 राउंड से ही बाहर हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम भी कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं.

अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. वहां उसे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. हालांकि टीम का रिकॉर्ड वहां कुछ खास नहीं रहा है. उमर गुल को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजा सकता है. पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक पर्थ में होना है. इसके अलावा दूसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में तो तीसरा व अंतिम टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में खेला जाएगा.

विराट कोहली का बल्ला क्या अब हो जाएगा खामोश? आंकड़े दे रहे गवाही, औसत 12 का, अर्धशतक को भी तरसे

वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान तक से हार गई. इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाफ भी उसे 7 विकेट से करारी हार मिली. कप्तान बाबर आजम पूरे टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगा सके थे.

Tags: Babar Azam, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here