Home Breaking News Andhra: शराब देने से किया इनकार तो शराबी ने दुकान में लगाई आग, स्टाफ पर भी फेंका पेट्रोल, लाखों की संपत्ति खाक

Andhra: शराब देने से किया इनकार तो शराबी ने दुकान में लगाई आग, स्टाफ पर भी फेंका पेट्रोल, लाखों की संपत्ति खाक

0
Andhra: शराब देने से किया इनकार तो शराबी ने दुकान में लगाई आग, स्टाफ पर भी फेंका पेट्रोल, लाखों की संपत्ति खाक

[ad_1]

Man sets wine shop on fire After Being Denied Alcohol in Andhra Pradesh

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


विशाखापत्तनम में पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब की दुकान में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार की है, जब दुकानदार ने व्यक्ति को शराब देने से मना कर दिया था। गुस्से में व्यक्ति ने दुकान में ही आग लगा दी। 

पोथिनमल्लैया पालेम इंस्पेक्टर रामा कृष्णा के अनुसार, आरोपी व्यक्ति की पहचान मधु के तौर पर की गई है, जो मदुरवड़ा इलाके में शराब खरीदने गया था, लेकिन दुकान बंद करने का समय होने के कारण दुकानदार ने शराब देने से इनकार कर दिया। इस वजह से आरोपी और दुकानदार के बीच बहस हो गई। चेतावनी देने के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन रविवार की शाम को वह एक पेट्रोल टैंक के साथ दुकान में आया और दुकान के अंदर पेट्रोल डाल दिया। उसने दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी पेट्रोल डाला और तुरंत आग लगा दी। यह देखकर कर्मचारी दुकान से भाग निकले।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here