[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्डकप 2023 में बास ने 16 विकेट हासिल किए
नीदरलैंड के वे वर्ल्डकप के सबसे सफल बॉलर हैं
पिता टिम ने तीन WCके 14 मैचों में लिए थे 14 विकेट
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में भारत के खिलाफ मुकाबले में रविवार को नीदरलैंड्स की टीम (India vs Netherlands) को 160 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा लेकिन मैच के दौरान डच बॉलर बास डि लीडे (Bas de Leede) एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे. 23 वर्षीय बास इस मैच में टीम के सबसे कामयाब बॉलर रहे,उन्होंने मैच में गिरे भारत के कुल 4 विकेटों में से दो अपने नाम किए. इन दो विकेट्स के साथ बास वर्ल्डकप में नीदरलैंड्स की ओर से अधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. मजे की बात यह है कि उन्होंने अपने पिता टिम डि लीडे (Tim de Leede)को ही पीछे छोड़ा है.
दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज बास वर्ल्डकप 2023 के डच टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे. उन्होंने 9 मैचों की आठ परियों में 30.43 के औसत 487 रन देकर 16 विकेट लिए. बास का स्ट्राइक रेट 25.1 और इकोनामी 7.26 का रहा. बता दें, उनके पिता टिम ऑलराउंडर की हैसियत से 1996, 1999 और 2007 के वर्ल्डकप में नीदरलैंड्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.तीन वर्ल्डकप के 14 मैचों में 38.85 के औसत से 14 विकेट टिम के नाम हैं,इस रिकॉर्ड को बास ने अपने पहले ही वर्ल्डकप में पीछे छोड़ दिया है.
जडेजा की फिरकी का जवाब नहीं… WC में 27 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
टिम के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो 29 मैचों में 16.66 के औसत से 400 रन और 34.44 के औसत से 29 विकेट उनके नाम हैं. दूसरी ओर,उनके बेटे बास ने ऑलराउंडर की हैसियत से अब तक 39 वनडे इंटरनेशनल में 24.43 के औसत से 904 रन बनाने के अलावा 31.42 के औसत से 40 विकेट लिए हैं. वनडे में पारी में पांच विकेट लेने और शतक बनाने का कारनामा भी वे कर चुके हैं. रिकॉर्ड के लिहाज से बास ने अब तक पिता से खुद को बेहतर किया है.
रोहित का रिकॉर्ड 1 महीने में हुआ चकनाचूर, केएल राहुल निकले आगे
बेंगलुरु के इस मैच में मिली करारी के साथ नीदरलैंड्स टूर्नामेंट का वर्ल्डकप 2023 में अभियान समाप्त हुआ.टीम ने 9 मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हासिल किए और वह 10 टीमों में सबसे आखिरी नंबर पर रही. नीदरलैंड्स की तरह श्रीलंका और बांग्लादेश के भी 9 मैचों में 4-4 अंक रहे लेकिन इन दोनों टीमों का नेट रनरेट डच टीम से बेहतर रहा. बांग्लादेश 8वें और श्रीलंका 9वें नंबर पर रही. रविवार के मैच की बात करें तो भारत (Team India)ने 50 ओवर्स में चार विकेट पर 410 रन बनाए जिसमें श्रेयस अय्यर (128) और केएल राहुल (102)के शतक शामिल रहे. जवाब में नीदरलैंड्स की 47.5 ओवर्स में 250 रन पर ढेर हो गई.भारत के जसप्रीमत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव व रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए.
.
Tags: Cricket world cup, Netherlands, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 13, 2023, 08:42 IST
[ad_2]
Source link