Home Sports मेरा हीरो सामने बैठा था… इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या होगी

मेरा हीरो सामने बैठा था… इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या होगी

0
मेरा हीरो सामने बैठा था… इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या होगी

[ad_1]

Virat Kohli Statement: विराट कोहली ने जब क्रिकेट के मैदान में एक और बड़े कीर्तिमान के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया तो उनके हीरो सचिन रमेश तेंदुलकर ने तालियां बजाईं, विराट कोहली की पत्नी ने अनुष्का शर्मा उनको ‘फ्लाइंग किस’ दिए और फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खुश होकर इस नजारे का लुत्फ उठाया. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने एक बार फिर बड़े मैचों में अपनी काबिलियत का लोहा मनाने के हुए बुधवार को वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक पूरा किया.

सचिन के सामने कोहली का सपना हुआ पूरा 

विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में तेंदुलकर, कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम मौजूद थे. विराट कोहली ने 113 गेंद में 117 रन बनाए. विराट कोहली ने भारतीय पारी के बाद कहा,‘अच्छा, मैं महसूस कर रहा हूं… (थोड़ा विराम लेने के बाद), मेरा हीरो सामने बैठा था. उस महान व्यक्ति (तेंदुलकर) ने मुझे बधाई दी. मेरे लिए यह सब एक सपने जैसा लगता है, यह असली है. यह सच होना बहुत शानदार है.’

घुटने के बल बैठ गए कोहली

विराट कोहली ने कहा, ‘मुझे कभी नहीं लगा कि मैं अपने करियर में इस मुकाम तक पहुंच पाउंगा. यह सेमीफाइनल है, बस खुशी है कि सब कुछ एक साथ हुआ.’ इस मुकाम पर पहुंचने के बाद, कोहली ने छलांग लगाते हुए अपने हाथों को हवा में उठाया और भी दर्शक दीर्धा की ओर देखते हुए मैदान पर घुटने के बल बैठ गए. उन्होंने सिर झुकाकर तेंदुलकर और प्रशंसकों का अभिवादन किया. विराट कोहली ने कहा, ‘यह सपनें जैसी बात है, अनुष्का (शर्मा) वहां थीं, सचिन पाजी वहां स्टैंड में थे. मेरी जीवन साथी, मेरा हीरो वह वहां बैठे हैं. और वानखेड़े में ये सभी फैंस.’

कोहली ने दुनिया के सामने खोला अपना दिल 

विराट कोहली ने कहा, ‘मेरे लिए इसे समझना बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर मैं एक आदर्श तस्वीर बना सकूं तो मैं चाहूंगा कि वह यही तस्वीर हो.’ अपनी पारी के दौरान, कोहली वर्ल्ड कप के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. विराट कोहली ने तेंदुलकर के 2003 सत्र में बनाए गए 673 रनों को पीछे छोड़ दिया.विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से अब तक 711 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात अपनी टीम को जीत दिलाना है. मुझे इस टूर्नामेंट में एक भूमिका दी गई है और मैं आखिरी ओवरों तक खेलने की कोशिश करता हूं. मैंने भूमिका निभाई ताकि दूसरे खिलाड़ी खुल कर खेल सके.’

भारतीय टीम 397 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही

विराट कोहली ने कहा, ‘मैं निरंतर अच्छा प्रदर्शन इस लिए कर पा रहा हूं क्योंकि मैं परिस्थितियों के मुताबिक और टीम के लिए खेलता हूं.’ रोहित शर्मा (47 रन) और शुभमन गिल (नाबाद 80 रन) की आक्रामक शुरुआत के बाद, कोहली और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने रन गति को बनाए रखा. इसके बाद लोकेश राहुल (39 रन) ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे भारतीय टीम चार विकेट पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

विराट कोहली ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

विराट कोहली ने कहा, ‘बड़े मैच में आप 330 से अधिक बनाकर खुश होते है, ऐसे में 400 रन के करीब पहुंचना शानदार है.’ उन्होंने कहा, ‘इसका बहुत सारा श्रेय (श्रेयस) अय्यर को जाता है, जिस तरह से रोहित (शर्मा) और शुभमन (गिल) ने शुरुआत दिलाई और केएल (राहुल) ने आखिरी ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की. यह एक आदर्श बल्लेबाजी प्रदर्शन है, लेकिन हमें अभी भी वहां जाना है और गेंद के साथ पेशेवर प्रदर्शन करना है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here