Home Sports VIDEO: श्रेयस की सेंचुरी पर क्‍या करने लगे रोहित? फैन्‍स ने किए मजेदार कमेंट्स

VIDEO: श्रेयस की सेंचुरी पर क्‍या करने लगे रोहित? फैन्‍स ने किए मजेदार कमेंट्स

0
VIDEO: श्रेयस की सेंचुरी पर क्‍या करने लगे रोहित? फैन्‍स ने किए मजेदार कमेंट्स

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड कप 2023 के सेमीफाइनल-1 में विराट कोहली ने अपना 50वां शतक जड़कर महफिल लूट ली. इन सबके बीच मध्‍यक्रम के बैटर श्रेयस अय्यर ने भी शतक ठोक दिया. अय्यर का यह वर्ल्‍ड कप में बैट के बैक दूसरा शतक है. उनके बैट से 70 गेंदों का सामना करने के बाद आठ छक्‍कों और चार चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 105 रन निकले. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान अगर भारत विरोधियों को 398 रनों का विशाल लक्ष्‍य दे पाया है तो इसमें श्रेयस अय्यर का अहम योगदान है. मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अय्यर की सेंचुरी पर कप्‍तान रोहित शर्मा अपने ही अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं.

जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा, वो इसपर अपना रिएक्‍शन देने से नहीं रह सका. दरअसल, अय्यर की सेंचुरी पर रोहित शर्मा खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. मैच में टीम के प्रदर्शन से हिटमैन काफी खुश थे. किसी फैन ने कहा रोहित क्‍यूटेस्‍ट कैप्‍टन हैं तो कोई उनके शराब के नशे में झूमने के फनी रिएक्‍शन देने लगा. इस दौरान एक शख्‍स ऐसा भी था, जिसने लिखा कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में कोई शराब वाला गाना फिट करो.

यह भी पढ़ें:- बेकहम ही नहीं… बॉलीवुड पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, सारा तेंदुलकर और अनुष्‍का समेत ये हस्तियां पहुंचीं वानखेड़े

मैच में आज विराट कोहली ने 117 रनों की पारी खेली. सचिन के 50 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट मौजूदा वर्ल्‍ड कप टूर्नामेंट में रनों का अंबार खड़ा करने में लगे हैं. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए. शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर 80 रन और कप्‍तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. भारत की टीम लीग स्‍टेज के अपने सभी 9 मैच जीत चुकी है. प्‍वाइंट्स टेबल पर पहले स्‍थान पर रहते हुए रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने अपने लीग स्‍तर के मैचों का अंत किया. अब नॉकआउट स्‍टेज की अग्निपरीक्षा टीम इंडिया के सामने है.

Tags: India vs new zealand, Rohit sharma, Shreyas iyer, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here