[ad_1]
ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर शानदार रहा है. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में मात देने के बाद रोहित एंड कंपनी फाइनल में पहुंच गई है. लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने एक विवाद भी खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है. हालांकि, उनके इस आरोप का जवाब आकाश चोपड़ा ने बहुत ही करारा दे दिया है.
सिकंदर बख्त ने रोहित शर्मा पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान टॉस में हेरफेर करने का आरोप लगाया है. बख्त का आरोप है कि विरोधी कप्तान को परिणाम की पुष्टि करने से रोकने के लिए जानबूझकर सिक्का काफी दूर तक फेंका था. इस दावे से क्रिकेट समुदाय में तीखी बहस छिड़ गई है.
सिकंदर बख्त ने रोहित शर्मा पर लगाया आरोप
सिकंदर बख्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक टेलीविजन चैनल पर अपने विचार रख रहे हैं. बख्त ने कहा कि भारत शायद टॉस का फायदा उठा रहा है, क्योंकि रोहित शर्मा पिच पर अन्य कप्तानों से काफी दूर सिक्का उछालते हैं, ताकि धोखा दिया जा सके.
सिकंदर बख्त ने कहा, ”अगर आप गौर से देखें तो जब भी रोहित शर्मा टॉस के लिए सिक्का उछालते हैं तो वह उसे दूसरे कप्तान से काफी दूर उछालते हैं. यह लगभग इतना दूर है कि दूसरे कप्तान को कभी भी यह देखने को नहीं मिलता कि टॉस का वास्तविक परिणाम क्या था.”
Very strange the way Rohit Sharma throw the coin at toss, far away, don’t let other Captains to see, compare to other Captains in the WC , any reason?? @BCCI @TheRealPCB @CricketAus @CricketSouthAfrica #sikanderbakht #WorldCup23 #IndiaVsNewZealand @ImRo45 @ICC pic.twitter.com/KxhR2QyUZm
— Sikander Bakht (@Sikanderbakhts) November 15, 2023
सिकंदर बख्त के इस बयान से क्रिकेट जगत और फैन्स के बीच खलबली मच गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सिकंदर बख्त के इस आरोप का करारा जवाब दिया है. चोपड़ा ने बख्त की पोस्ट के जवाब में पूर्व अमेरिकी बेसबॉल आउटफील्ड खिलाड़ी चिली डेविस का एक कोट लिखा है. कोट के मुताबिक, ”उम्र बढ़ना अनिवार्य है, बड़ा होना वैकल्पिक है.”
https://t.co/mmN1bTI8lr pic.twitter.com/26aruVMOXN
— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 16, 2023
बता दें कि भारत 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेलेगा. टीम इंडिया की फाइनल में किससे टक्कर होगी, इसका फैसला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के बाद होगा.
[ad_2]
Source link