Home Breaking News PM Awas Yojana: कौन-कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानिए क्या है इस स्कीम की पात्रता

PM Awas Yojana: कौन-कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानिए क्या है इस स्कीम की पात्रता

0
PM Awas Yojana: कौन-कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानिए क्या है इस स्कीम की पात्रता

[ad_1]

PM Awas Yojana Eligibility: केंद्र और राज्य सरकारें देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार स्कीम का संचलान कर रही हैं। देश में कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास पक्का मकान नहीं है। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर का सपना साकार कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार गरीब लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपना पक्का मकान बनवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की शर्तों के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से – 




प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास अपना खुद का कोई पक्का मकान नहीं है। अगर आपके परिवार में कोई सरकार नौकरी कर रहा है। 



EWS और LIG कैटेगरी में परिवार के मुखिया को ही इस स्कीम का लाभ मिलता है। अगर आप EWS कैटेगरी से आते हैं। ऐसे में आपकी सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए तभी आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।


प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल्स और पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here