Home Sports फिर ‘चोकर्स’ साबित हुआ साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में

फिर ‘चोकर्स’ साबित हुआ साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में

0

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 212 रन पर रोका
कंगारुओं ने प्रोटियाज टीम को तीसरी बार सेमीफाइनल में दिया झटका
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 19 नवंबर को फाइनल में भिड़ेंगी

नई दिल्ली. पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत से होगा. कंगारुओं ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रोटियाज टीम को 3 विकेट से पराजित किया. साउथ अफ्रीका की ओर से रखे गए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 47. 2 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए. इस हार के बाद साउथ अफ्रीका ने फिर यह साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें ‘चोकर्स’ कहा जाता है. आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में बिखरने वाली प्रोटियाज टीम का टॉप ऑर्डर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. हालांकि बाद में डेविड मिलर ने शतक जड़कर पारी को संभाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया (South Africa vs Australia) को डेविड वॉर्नर (David Warner) और ट्रेविस हेड (Travis Head) की जोड़ी ने अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े. वॉर्नर 29 रन बनाकर आउट हुए वहीं ट्रेविस हेड ने 48 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली. स्टीव स्मिथ 30 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल मार्श खाता भी नहीं खोल सके. ग्लेन मैक्सवेल एक रन बनाकर आउट हुए. जोश इंग्लिस 28 रन रन बनाकर पवेलियन लौटे.

World Cup 2023: 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विराट कोहली को साथी खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर

आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन कब? किसका पर्स सबसे ज्यादा भारी, खिलाड़ियों की रिटेंशन से लेकर वेन्यू तक, जानें 5 अहम बातें

डेविड मिलर ने खेली शतकीय पारी
इससे पहले, डेविड मिलर की दबाव भरी परिस्थितियों में खेली गई 101 रन शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने फिर ‘चोकर्स’ के ठप्पे के अनुसार खेल दिखाया जब उसके शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (03), तेम्बा बावुमा (शून्य), रासी वान डर डुसेन (06) और ऐडन मार्करम (10) 12 ओवर में पवेलियन पहुंच गए जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 24 रन था.

बारिश की वजह से 40 मिनट तक रूका रहा खेल
मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर शुरुआती विकेट झटके. फिर बारिश की बाधा के कारण 40 मिनट के ब्रेक हुआ, तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में चार विकेट पर 44 रन था. इसके बाद मिलर ने 116 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के से छठा वनडे शतक जड़ दिया. यह दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप नॉकआउट मैच में पहला शतक भी था. टर्निंग पिच पर मिलर को कोई परेशानी नहीं हुई और वह एडम जम्पा की गेंदों पर हावी दिख रहे थे जिससे इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने सात ओवर में 55 रन लुटा दिए.

मिलर ने कमिंस की गेंद पर छक्का जड़ पूरा किया सैकड़ा
पैट कमिंस पर स्कायर लेग पर 94 मीटर का छक्का जड़कर मिलर ने अपना सैकड़ा पूरा किया. मिलर की हेनरिच क्लासेन (47 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका को थोड़ी राहत मिली लेकिन फिर कामचलाऊ ऑफ स्पिनर ट्रेविस हेड ने दो गेंद में दो विकेट झटककर उसकी उम्मीदों को करारा झटका दिया. क्लासेन के बाद गेराल्ड कोएत्जी (19) ने मिलर का साथ दिया जिससे दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की भागीदारी निभाई. लेकिन कमिंस की गेंद पर कोएत्जी विकेटकीपर जोश इंगलिस को कैच थमा बैठे. हालांकि रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद उनकी कोहनी पर लगी थी लेकिन उन्होंने रिव्यू नहीं लिया. फिर मिलर भी 48वें ओवर में आउट हो गए.

Tags: Australia, David Miller, David warner, Mitchell Starc, ODI World Cup, Pat cummins, South africa, Travis Head

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here