Home Sports 20 साल पहले मिला था जख्म, खूंखार फॉर्म में चल रहा भारत फाइनल में लेगा बदला

20 साल पहले मिला था जख्म, खूंखार फॉर्म में चल रहा भारत फाइनल में लेगा बदला

0
20 साल पहले मिला था जख्म, खूंखार फॉर्म में चल रहा भारत फाइनल में लेगा बदला

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सामने फाइनल में कौन सी टीम होगी इसका फैसला हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद भारत ने खिताबी भिड़ंत में स्थान पक्का किया. एक दिन बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से फाइनल में टक्कर पक्की की. 20 साल बाद इन दोनों टीमों का सामना किसी वर्ल्ड कप फाइनल में होगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच हार कर शुरुआत की थी. एक वक्त यह टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर पहुंच गी थी वहां से लगातार 7 मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम सेमीफाइनल में पहुंची और अब साउथ अफ्रीका को पस्त करते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रटियाज टीम 212 रन पर ढेर हो गई और इसके बाद लड़खड़ाते हुए टीम जीत तक पहुंचने में कामयाब हुई.

भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ऐसा धमाकेदार खेल दिखाया जिसके आगे सारी की सारी टीमों ने घुटने टेक दिए. लगातार 9 मुकाबले जीतने के बाद रोहित शर्मा की टीम ने सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 397 रन का विशाल स्कोर बनाया और 70 रन के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया.

20 साल बाद फिर फाइनल में सामना
साल 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल में टक्कर हुई थी. तब कंगारू टीम ने कप्तान रिकी पोंटिंग की धमाकेदार नाबाद 140 रन की पारी की बदौलत 2 विकेट पर 359 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम महज 234 रन पर ही ढेर हो गई थी और सौरव गांगुली की टीम को शर्मनाक हार के साथ उप विजेता रहकर संतोष करना पड़ा था.

Tags: India vs Australia, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here