[ad_1]
Israel Hamas War News In hindi: इजरायल हमास के बीच भीषण संघर्ष जारी है. संघर्ष की बीच दावा किया जा रहा था कि हमास सीजफायर के लिए राजी है. इसके लिए वो 50 बंधक भी रिहा करने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन बदले में चाहता है कि इजराइली सेना 3 दिन हमले ना करे. लेकिन अभी तक ये समझौता किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है. दोनों के बीच कतर मध्यस्थता कर रहा है और कतर के मुताबिक कोशिश जारी है. जल्द ही एक सकारात्मक निर्णय सबके सामने आएगा. इस बीच इजरायली सेना ने कतर में हॉस्पिटल के नीचे बनी सुरंगों को खोज निकाला है. जिनमें से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं. इजरायल-हमास युद्ध का हर अपडेट यहां जानिए.
– गाजा के अल शिफा अस्पताल को लेकर इजरायल ने दावा किया किया कि अस्पताल में हमास का कमांड सेंटर हैं. वहां, हथियारों का जखीरा मिला है. अन्य दो अस्पताल के नीचे भी सुरंग मिली है.
— Israel Defense Forces (@IDF) November 17, 2023
– वहीं, दूसरी तरफ इजरायल की सेना ने फिलिस्तीनियों को दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों से भागने की चेतावनी देते हुए पर्चे गिराए हैं. पर्चों के जरिए इजरायल सेना ने संदेश देने की कोशिश की इलाकों को जल्द ही खाली किया जाए. दरअसल, आईडीएफ यहां पर एक बड़ा ग्राउंड ऑपरेशन करने वाली है.
– इजरायल-हमास संघर्ष पर भारत की स्थिति पर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग का बड़ा बयान आया है. इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत शांति का पक्षधर है. और भारत ने बर्बरता के खिलाफ इस लड़ाई में इजरायल के लिए अविश्वसनीय समर्थन व्यक्त किया है. जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं.
– इस बीच, इजरायल ने लेबनान पर फिर हमला किया. हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया.
– वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी हमलावरों और इजरायली सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई है. इजरायली सैनिकों ने हमलावरों को ढेर किया.
.
[ad_2]
Source link