[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम (Team India) ने वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. वही दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में भिड़ेगी. बता दें कि मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 20 साल बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप फाइनल में आमने सामने होगी. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं 19 नवंबर को कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का मिजाज.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट्स की मानें तो 19 नवंबर के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा. उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. जबकि, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है. वही मुकाबले में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसका मतलब फैंस को पूरे 100 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. तापमान घटने के कारण शाम के समय मैदान पर ओस की संभावना है.
World Cup Finals: भारत के सामने बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद में विजयरथ रोक चुकी है धोनी ब्रिगेड

वैसे तो इस मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन किसी वजह से अगर मैच रुकता है तो आईसीसी ने इसके लिए रिजर्व डे रखा है. यानी अगले दिन 20 नवंबर को दोनों टीमें उसी मैदान पर भिड़ेगी. हालांकि, उम्मीद है कि क्रिकेट फैंस को साल 2023 के विश्व कप का चैंपियन 19 नवंबर की रात को मिल जाएगा.
20 साल पहले भिड़ी थी दोनों टीमें
साल 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल में टक्कर हुई थी. तब कंगारू टीम ने कप्तान रिकी पोंटिंग की धमाकेदार नाबाद 140 रन की पारी की बदौलत 2 विकेट पर 359 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम 234 रन पर ही ढेर हो गई थी. इस तरह भारत फाइनल मुकाबला जीतने से चूक गया था.
फाइनल में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:- ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.
.
Tags: Ahmedabad, India vs Australia, Narendra Modi Cricket Stadium, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : November 17, 2023, 08:34 IST
[ad_2]
Source link