Home Sports इंडिया जीता वर्ल्ड कप तो खूब मनेगा जश्न!ऑस्ट्रेलिया हारी तो दिल्लीवाले होंगे परेशान, जानें

इंडिया जीता वर्ल्ड कप तो खूब मनेगा जश्न!ऑस्ट्रेलिया हारी तो दिल्लीवाले होंगे परेशान, जानें

0
इंडिया जीता वर्ल्ड कप तो खूब मनेगा जश्न!ऑस्ट्रेलिया हारी तो दिल्लीवाले होंगे परेशान, जानें

[ad_1]

गौहर/दिल्ली: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में मुकाबला होगा. भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखकर उम्मीद है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर कप भारत के नाम करेगा. इस मौके पर अगर भारत फाइनल मुकाबले को जीतता है, तो देशवासी ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय खूब जश्न मनाएंगे. इस खास मौके पर दिल्ली में भी जश्न का माहौल देखने को मिलेगा. लेकिन जश्न के दौरान जमकर आतिशबाजी की भी संभावना है, अगर आतिशबाजी हुई तो दिल्लीवालों के लिए मुसीबत पैदा हो सकती है. क्योंकि वैसे भी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है

दरअसल, अगर भारत क्रिकेट विश्व कप जीत जाता है, तो दिल्ली में प्रदूषण के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि भारत के विश्व कप में जीत के बाद प्रशंसक निश्चित रूप से पटाखे फोड़ेंगे. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ज्यादा संख्या में अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो ग्रेप-4 कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है.

दिल्ली में आज का AQI
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर है, शुक्रवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ने 400 को पार कर लिया था. आरके पुरम में एक्यूआई ने 465 का स्तर छू चुका है, जबकि आईजीआई हवाईअड्डे पर एक्यूआई 467 और द्वारका में एक्यूआई 490 पहुंच गया. गुरुवार को दिल्ली में एवरेज एक्यूआई 419 के स्तर पर था.

अगले दिन AQI खराब रहने के आसार
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है, कि मौजूदा प्रदूषण स्तर के कारण पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक AQI बहुत खराब रहने वाला है. 19 नवंबर को भारत और आस्ट्रेलियां के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस फाइनल मैच में अगर भारत की जीत होती है तो दिल्ली में पटाखे छोड़े जाएंगे और निश्चित तौर पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ने वाला है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

नए नियमों का सख्ती से पालन
गौरतलब है, कि अभी हाल ही में मुख्य सचिव की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में चर्चा की गई. बैठक में ग्रैप-4 उपायों को लागू करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर भी ध्यान केंद्रित किया गया. ग्रैप 4 कि नियमों के तहत अब तक 16,689 BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत 20,000 का जुर्माना लगाया जाता है. ग्रैप IV के तहत परिवहन विभाग की 84 टीमें और दिल्ली पुलिस की 284 टीमें तैनात की गई हैं.

Tags: Cricket news, Cricket world cup, India vs aus, India vs Australia, India vs australia live, Local18

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here