Home Sports World Cup 2023 Prize Money: क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता भारत तो 100 करोड़ रुपये बांटेगी ये कंपनी, CEO ने दिखाया बड़ा दिल

World Cup 2023 Prize Money: क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता भारत तो 100 करोड़ रुपये बांटेगी ये कंपनी, CEO ने दिखाया बड़ा दिल

0
World Cup 2023 Prize Money: क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता भारत तो 100 करोड़ रुपये बांटेगी ये कंपनी, CEO ने दिखाया बड़ा दिल

[ad_1]

India Vs Australia world cup final Narendra Modi Stadium: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने की ओर है. इस रोमांचकारी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के खेला जाएगा. क्रिकेट को जुनून की तरह जीने वालों के लिए आज की रात भारी है. ICC वर्ल्ड कप फाइनल के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर चुका है. जिसके तहत 84 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है. कल के मैच में कौन जीतेगा? किसको क्या पता. विजेता टीम और खिलाड़ियों को क्या क्या मिलेगा? इससे इतर एक भारतीय CEO ने अपने क्रिकेट प्रेम की मिसाल रचते हुए, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर अपने ग्राहकों को 100 करोड़ रुपये बांटने का ऐलान किया है. 

पुनीत गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने साल 2011 में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की अपनी यादों को साझा किया है. इसी पोस्ट में उन्होंने एस्ट्रोटॉक के यूजर्स से एक बड़ा वादा भी कर दिया. पुनीत गुप्ता ने कहा है कि अगर टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप जीतने में सफल होती है तो उनकी कंपनी एस्ट्रोटॉक 100 करोड़ रुपये अपने यूजर्स को बांटेगी.

2011 की यादें ताजा की

सीईओ पुनीत ने 2011 की भारत की विश्व विजय की यादों को ताजा करते हुए बताया कि, ‘पिछली बार जब भारत ने साल 2011 में विश्व कप जीता था तब वो कॉलेज में पढ़ रहे थे. वो दिन उनकी लाइफ के सर्वाधिक खुशी वाले दिनों में से एक था. वो मैच उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ कॉलेज के नजदीक एक ऑडीटोरियम में देखा था. पूरे दिन वो सब बड़े तनाव में थे. उस दिन से पहले की पूरी रात वो सभी मैच और रणनीति के बारे में चर्चा करते रहे और इसलिए अच्छी तरह से सो नहीं सके.

अपनी पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, ‘जैसे ही भारत ने मैच जीता. मेरे रोंगटे खड़े हो गए. काफी देर तक ऐसा रहा. मैंने अपने सभी दोस्तों को गले लगा लिया. हम बाइक से चंड़ीगढ़ का चक्कर लगाने निकल पड़े. हमने हर चौराहे पर अनजान लोगों के साथ भांगड़ा किया. उस दौरान जो भी मिला हमने उसे गले लगा लिया.

कैसे आया 100 करोड़ बांटने का आइडिया?

पुनीत ने बताया कि पिछली पूरी रात वो ये सोचते रहे कि अगर इंडिया जीती तो जीत के बाद मैं क्या करूंगा? पिछली बार मे कुछ दोस्त थे जिनके साथ मैं अपनी खुशी साझा कर सकता था. लेकिन इस बार बहुत सारे एस्ट्रोटॉक यूजर्स हैं जो हमारे लिए दोस्त जैसे हैं. ऐसे में मुझे अपनी खुशी उनके साथ साझा करने के लिए कुछ करना चाहिए. ऐसे में आइडिया मिल चुका था. इसलिए मैंने 100 करोड़ रुपये यूजर्स को बांटने का फैसला किया. मैं इसके लिए अपनी फाइनेंस टीम से बात कर चुका हूं. ऐसे में अगर टीम इंडिया विश्व कप जीतती है तो उनके वॉलेट में 100 करोड़ रुपये बांटने को कहा है. इसलिए आईए टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना करें और उनका उत्साह बढ़ाते हुए, चियर अप करें.

क्रिक्रेट टीमों और खिलाड़ियों को मिलेगी इतनी रकम

विजेता टीम को 4 मिलियन डॉलर मिलेंगे. इसे भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो यह करीब 33 करोड़ रुपए होंगे. फाइनल में हारने वाली टीम को को 2 मिलियन डॉलर मिलेंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 8-8 लाख डॉलर मिलेंगे. वहीं ग्रुप स्टेज के बाद एलिमिनेट होने वाली टीमों को एक-एक लाख डॉलर मिलेंगे. ग्रुप स्टेज पर मैच जीतने वाली टीमों को 40 हजार डॉलर मिलेंगे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here