Home Breaking News ChatGPT: सीईओ सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन को ओपनएआई ने पद से हटाया, बोर्ड से अनबन रही वजह

ChatGPT: सीईओ सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन को ओपनएआई ने पद से हटाया, बोर्ड से अनबन रही वजह

0
ChatGPT: सीईओ सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन को ओपनएआई ने पद से हटाया, बोर्ड से अनबन रही वजह

[ad_1]

ChatGPT maker OpenAI president Greg Brockman and CEO Sam Altman resigns

सैम ऑल्टमैन।
– फोटो : Social Media

विस्तार


चैट जीपीटी की निर्माता ओपनएआई से एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन को पद से हटा दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग में खुलासा किया कि ओपनएआई के बोर्ड को अब ऑल्टमैन पर भरोसा नहीं रह गया था। बोर्ड को उनके नेतृत्व क्षमता पर भरोसा नहीं था। इसकी मुख्य वजह बोर्ड सदस्यों और सैम के बीच बातचीत की कमी बताई जा रही है।  

ऑल्टमैन ने किया ट्वीट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती अब अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यभाल संभालेंगी। पूर्व सीईओ ऑल्टमैन ने ट्वीट कर कहा कि मैंने ओपन एआई में जितना समय बिताया, मुझे वह बहुत पसंद आया। मुझे सबसे ज्यादा मजा कंपनी के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करके आया है। इस्तीफा देना परिवर्तनकारी निर्णय था। अब क्या करूंगा, क्या होगा बाद में बताऊंगा।  

ब्रॉकमैन ने साथियों को किया मेल

पद से हटाए जाने के बाद ब्रॉकमैन ने कंपनी के अपने सभी साथियों को एक मेल किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं एक सुरक्षित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) बनाना चाहता था, जो समाज का कल्याण कर सके।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here