[ad_1]

pollution in delhi ncr
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने ग्रैप का चौथा चरण हटा दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक निर्माण से संबंधित निर्माण कार्य और राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों और वाणिज्यिक चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध को रद्द कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप के अंतिम चरण यानी चौथे चरण को लागू किया। जो राजधानी और आप-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 अंक से अधिक होने से कम से कम तीन दिन पहले सक्रिय होता है। लेकिन अभी ग्रैप का तीसरा चरण लागू रहेगा। जिसमें कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं।
[ad_2]
Source link