[ad_1]
नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल कई मायनों में अहम है. यह दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का अंतिम वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है. साथ ही भारतीय टीम लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. ऐसे में घर पर खेले जा रहे आईसीसी टूर्नामेंट को जीतने में ये दोनों खिलाड़ी कोई कसर नहीं छोड़ रहे, ऐसा इनके प्रदर्शन से भी नजर आ रहा है. विराट 700 से अधिक रन बना चुके हैं, तो रोहित ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी 19 नवंबर रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में उसे फेवरेट माना जा रहा है. फाइनल के लिए प्लेइंग-XI की बात करें, तो यह लगभग तय ही है. इन खिलाड़ियों ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 शतक के साथ 6500 से अधिक बनाए हैं और गेंदबाजों ने 140 से अधिक विकेट भी लिए हैं. ऐसे में कंगारू टीम के लिए फाइनल में इन 11 खिलाड़ियों से पार पाना आसान नहीं रहने वाला.
रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद से 6 बैटर्स और 5 गेंदबाजों के साथ उतर ही हैं. टीम में बतौर ऑलराउंडर सिर्फ रवींद्र जडेजा ही हैं. इन 11 खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखें, तो यह काफी शानदार है. पहले बात टीम के सबसे अनुभवी 2 बैटर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली की. रोहित मौजूदा टीम में कंगारू टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर हैं. रोहित ने वनडे की 44 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 की औसत से 2332 रन बनाए हैं. 8 शतक और 9 अर्धशतक लगाया है. यानी 17 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. 209 रन बेस्ट प्रदर्शन है.
कोहली का औसत 54 का
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी ऑस्ट्रेलिया की टीम पसंद है. वे अब तक वनडे की 46 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 की औसत से 2313 रन बना चुके हैं. 8 शतक और 13 अर्धशतक जड़ा है. यानी 21 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. 123 रन बेस्ट प्रदर्शन है. अन्य बैटर्स की बात करें, तो केएल राहुल ने 15 पारियों में 625, रवींद्र जडेजा ने 31 पारियों में 566, श्रेयस अय्यर ने 10 पारियों में 270, शुभमन गिल ने 6 पारियों में 268 तो सूर्यकुमार यादव ने 6 पारियों में 130 रन बनाए हैं. गिल और अय्यर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक शतक लगा चुके हैं.

शमी नंबर-1 पर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें, तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नंबर-1 पर हैं. उन्होंने अब तक 23 पारियों में 32 की औसत से 38 विकेट झटके हैं. 51 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. एक बार 4 विकेट भी लिया है. बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 40 पारियों में 37, कुलदीप यादव ने 21 पारियों में 31, जसप्रीत बुमराह ने 20 पारियों में 28 तो मोहम्मद सिराज ने 6 पारियों में 7 विकेट लिए हैं.
मोहम्मद शमी ने झटके 7 विकेट, फिर बताई डर की कहानी, बोले- 400 रन के बाद हमारे तोते उड़ गए थे, क्योंकि…
लेकिन घर में रिकॉर्ड है बराबर
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. कंगारू टीम वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है. दूसरी ओर भारतीय टीम ने 2 बार 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. भारत में दोनों टीमों के बीच अब तक 71 वनडे खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 33 तो ऑस्ट्रेलिया ने भी 33 मुकाबले जीते हैं. 5 का कोई रिजल्ट नहीं आया है. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम से फाइनल में रोहित शर्मा एंड कंपनी को कड़ी टक्कर मिल सकती है.
.
Tags: Australia, Rohit sharma, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 06:01 IST
[ad_2]
Source link