Home Breaking News Maharashtra: सूटकेस में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पुलिस ने कहा- महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त

Maharashtra: सूटकेस में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पुलिस ने कहा- महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त

0
Maharashtra: सूटकेस में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पुलिस ने कहा- महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त

[ad_1]

विस्तार


महाराष्ट्र के मुंबई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुंबई मेट्रो निर्माणाधीन स्थल पर एक सूटकेस मिला, जिसमें एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा, शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास संदिग्ध सूटकेस मिला। जिसमें एक महिला का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने कहा, महिला की पहचान नहीं

मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेट्रो निर्माणाधीन क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होगी, हालांकि अभी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 

घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कम्प है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मामले में अहम सुराग के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here