Home Breaking News OpenAI: सीईओ पद से हटाए जाने के बाद ओपनएआई के मुख्यालय जाएंगे सैम आल्टमैन, चर्चाओं का बाजार गर्म

OpenAI: सीईओ पद से हटाए जाने के बाद ओपनएआई के मुख्यालय जाएंगे सैम आल्टमैन, चर्चाओं का बाजार गर्म

0
OpenAI: सीईओ पद से हटाए जाने के बाद ओपनएआई के मुख्यालय जाएंगे सैम आल्टमैन, चर्चाओं का बाजार गर्म

[ad_1]

Sam altman joins executive at headquarter mira murati inform openai staff

सैम आल्टमैन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ओपनएआई के सीईओ पद से निकाले जाने के बाद सैम आल्टमैन रविवार को कंपनी मुख्यालय का दौरा करेंगे। कंपनी की अंतरिम सीईओ मीरा मुराती ने यह जानकारी दी है। मीरा ने कंपनी के स्टाफ को इसकी सूचना दे दी है कि कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय में रविवार को सैम आल्टमैन आकर कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। 

कंपनी में वापसी कर सकते हैं आल्टमैन

बता दें कि ऐसी चर्चाएं हैं कि आल्टमैन की कंपनी में वापसी हो सकती है। इसकी वजह ये बताई जा रही है कि ओपनएआई के कई निवेशक बोर्ड सदस्यों पर आल्टमैन की वापसी का दबाव बना रहे हैं। वहीं ऐसी भी चर्चाएं हैं कि सैम आल्टमैन अपना कोई नया वेंचर शुरू कर सकते हैं। सैम आल्टमैन की कंपनी के सीईओ पद से अचानक विदाई से कंपनी के कर्मचारी भी हैरान हैं और कई कर्मचारियों ने भी इसके विरोध में इस्तीफा दे दिया है। ऐसी खबरें हैं कि सैम आल्टमैन के साथ ही कंपनी के पूर्व प्रेसीडेंट ग्रेग ब्रोकमैन भी ओपनएआई मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी बोर्ड ने ग्रेग ब्रोकमैन को भी प्रेसीडेंट पद से हटा दिया था, जिसके बाद बाद ब्रोकमैन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। 

माइक्रोसॉफ्ट कर रही आल्टमैन का समर्थन

माना जा रहा है कि सैम आल्टमैन की विदाई से कंपनी का 86 अरब डॉलर की शेयर सेल भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। ओपनएआई की सबसे बड़ी निवेशक माइक्रोसॉफ्ट अभी भी सैम आल्टमैन के संपर्क में है और कंपनी ने आल्टमैन को पूरा समर्थन देने की बात कही है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अगर सैम आल्टमैन की ओपनएआई में वापसी होती है तो माइक्रोसॉफ्ट भी ओपनएआई के बोर्ड में शामिल हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट या तो ओपनएआई की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो सकती है या फिर बोर्ड ऑब्जर्वर बन सकती है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here