Home Breaking News Israel-Hamas War: आज 13 बंधकों को छोड़ेगा हमास, समझौते के तहत गाजा में सुबह से लागू होगा संघर्षविराम

Israel-Hamas War: आज 13 बंधकों को छोड़ेगा हमास, समझौते के तहत गाजा में सुबह से लागू होगा संघर्षविराम

0
Israel-Hamas War: आज 13 बंधकों को छोड़ेगा हमास, समझौते के तहत गाजा में सुबह से लागू होगा संघर्षविराम

[ad_1]

Israel-Hamas war updates Hostage release and truce in Gaza to start today says Qatar

इस्राइल-हमास युद्ध
– फोटो : ANI

विस्तार


इस्राइल-हमास के बीच हुए समझौते के तहत बंधकों का पहला जत्था शुक्रवार शाम चार बजे (स्थानीय समय) गाजा से रिहा किया जाएगा। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनके नामों की सूची इस्राइली खुफिया एजेंसियों को दे दी गई है। अंसारी के अनुसार, गाजा में मानवीय आधार पर संघर्षविराम शुक्रवार सुबह सात बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा। बयान में कहा गया है कि गाजा में संघर्षविराम की कार्यान्वयन योजना पर चर्चा के लिए व्यापक बैठकें हुईं।

कतर के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कतर और मिस्र के मध्यस्थों और दोनों पक्षों की भागीदारी के साथ युद्धविराम की योजना पर चर्चा करने के लिए दोहा में व्यापक बैठकें हुईं। गाजा में संघर्षविराम शुक्रवार, 24 नवंबर को सुबह सात बजे शुरू होगा। 

इस्राइल ने की बंधकों की सूची मिलने की पुष्टि

कतर की मध्यस्थता से इस्राइल और हमास के बीच संघर्षविराम की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने रिहा किए जाने वाले बंधकों की पहली सूची प्राप्त होने की पुष्टि की। कार्यालय ने कहा कि इस्राइल को गाजा से रिहा किए जाने वाले बंधकों की प्रारंभिक सूची मिल गई है, जिसे शुक्रवार को हमास के साथ संघर्षविराम लागू होने के बाद जारी किया जाएगा। बयान में कहा गया कि संबंधित अधिकारी सूची के विवरण की जांच कर रहे हैं और सभी पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। 

इससे पहले घोषणा की गई थी कि संघर्षविराम समझौते के तहत हमास गुरुवार को 50 इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा। बाद में इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने एक बयान जारी कर कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत प्रगति पर है और दोनों पक्षों के बीच मूल समझौते के अनुसार रिहाई शुरू होगी, जो शुक्रवार से पहले संभव नहीं है। इस्राइली सेना के आंकड़ों के अनुसार, हमास ने गाजा में 239 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें 26 देशों के विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here