Home Sports टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत पर, टॉस थोड़ी देर में

टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत पर, टॉस थोड़ी देर में

0
टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत पर, टॉस थोड़ी देर में

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें आज तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ रही हैं. 5 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी 2-0 से आगे है. टीम इंडिया गुवाहाटी में सीरीज सील करना चाहेगी वहीं मेहमान कंगारू टीम पलटवार की फिराक में होगी. मेजबान भारतीय टीम यदि इस मुकाबले को जीतने में सफल रही तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी टी20 सीरीज अपने नाम कर लेगी. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया केा 2020 और 2022 में टी20 सीरीज में मात दी थी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 में अभी तक 28 बार आमने सामने हुई हैं जहां भातर को 17 में जीत मिली है वहीं ऑस्ट्रेलिया 10 मुकाबले जीतने में सफल रहा है. भारत ने विशाखापत्तन टी20 में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. जबकि दूसरे वनडे में उसने 44 रन से बाजी मारी थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कुल 10 टी20 सीरीज खेली गई है जहां भारत ने 5 सीरीज जीती है वहीं 2 में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

ऑस्ट्रेलियाः मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ/तनवीर सांघा, एडम जम्पा.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here