Home Sports IND vs AUS Live Score, 3rd T20I: गुवाहाटी में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेंगे सूर्या के लड़ाके, कुछ देर में होगा टॉस

IND vs AUS Live Score, 3rd T20I: गुवाहाटी में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेंगे सूर्या के लड़ाके, कुछ देर में होगा टॉस

0
IND vs AUS Live Score, 3rd T20I: गुवाहाटी में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेंगे सूर्या के लड़ाके, कुछ देर में होगा टॉस

[ad_1]

Ind vs Aus, Live Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मैच अपने नाम किए हैं. अब बारी है तीसरे मैच की.  गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा. देखने वाली बात यह होगी कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में किस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी. टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि पिछले दोनों ही मैचों में पेसर महंगे साबित हुए हैं.

सीरीज जीतने पर भारत की नजर

विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है. अब इस तीसरे मैच में टीम जीत के साथ ही सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. अर्शदीप सिंह और प्रस‍िद्ध कृष्णा दोनों का ही इकोनॉमी रेट दोनों ही मैचों में 10 से ऊपर का रहा है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है.

ऐसी रहती है गुवाहाटी की पिच 

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) की बात करें तो यहां की पिच थोड़ी धीमी रहती है. इस मैदान पर 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले साल अक्टूबर में मैच खेला गया था. उस मुकाबले में कुल 458 रन बने. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम एक बार जबकि चेज करने वाली टीम भी एक मैच ही जीती है. ऐसे में टॉस जीतना भी बेहद अहम रहेगा.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा , मुकेश कुमार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here