Home Breaking News UP Assembly Session: अनुपूरक बजट पर अखिलेश बोले- जब पिछले बजट का 65% खर्च नहीं हुआ तो सप्लीमेंट्री बजट क्यों?

UP Assembly Session: अनुपूरक बजट पर अखिलेश बोले- जब पिछले बजट का 65% खर्च नहीं हुआ तो सप्लीमेंट्री बजट क्यों?

0
UP Assembly Session: अनुपूरक बजट पर अखिलेश बोले- जब पिछले बजट का 65% खर्च नहीं हुआ तो सप्लीमेंट्री बजट क्यों?

[ad_1]

Today is the fourth and last day of the winter session of Uttar Pradesh Assembly

यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव नें यूपी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछले बजट का लगभग 65% पैसा खर्च नहीं हुआ है तो अुपूरक बजट क्यों चाहिए?

अनुपूरक बजट पर अखिलेश ने कहा कि जब सरकार खर्च नहीं कर पा रही है तो ये अनुपूरक बचट क्यों? सबसे महत्वपूर्ण विभागों में पैसा पड़ा हुआ है। कई विभागों में पैसा ही खर्च नहीं हुआ है। नया बजट भी आएगा। ये सरकार विजनलेस है, इनका बजट दिशाहीन रहा है। जो कहा वो नहीं किया, ये भाजपा का असली नारा होना चाहिए। भाजपा ने कहा था कि वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना देंगे। इसके लिए 34 प्रतिशत की ग्रोथ रेट चाहिए। अगर आप 65 प्रतिशत खर्च नहीं करेंगे और अनुपूरक बजट ले लेंगे। कुछ महीने हैं आपके पास तो आप कैसे अचीव करेंगे। इस सरकार का दोहरा चरित्र है, कहती कुछ है और करती कुछ है। यह सरकार डींग मारने में आगे है। 

अखिलेश ने आगे कहा कि इन्होंने समार्ट सिटी का सपना दिखाया था। क्या इस अनुपूरक बजट में स्मार्ट सिटी का कहीं स्थान है। मुझे तो यह लगता है कि पहले का पांच साल का कार्यकाल और दो साल इसके भी पूरे होने वाले हैं। लगता है कि अब स्मार्ट सिटी नहीं बन पाएगी। यह विकास गति को रोकने वाली सरकार है ये। जब इनपर खर्च ही नहीं हो रहा है तो फिर इतना बड़ा बजट क्यों चाहिए। जब आपकी दूसरे राज्यों की अर्थव्यवस्था से तुलना होती है तो उसमें उत्तर प्रदेश 18वें स्थान पर है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here