[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में 150 रन से बड़ी जीत दर्ज की
2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ा न्यूजीलैंड
नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपने घर में इतिहास रच दिया है. नजमुल हसन शंटो की कप्तानी वाली बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 150 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. कीवियों के खिलाफ बांग्लादेश की अपने घर में यह पहली जबकि ओवरऑल दूसरी टेस्ट जीत है. इससे पहले बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पिछले साल उसके घर में जाकर टेस्ट मैच जीता था. बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक जीत में स्पिनर ताइजुल इस्लाम का अहम योगदान रहा जिन्होंने मैच में 10 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
मेजबान बांग्लादेश (BAN vs NZ) की ओर से रखे गए 332 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 181 रन पर ढेर हो गई. बांग्लादेश को पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए 2 विकेट की दरकार थी जो उसने पहले सेशन में ही हासिल कर लिए. बांग्लादेश की दूसरी पारी को तहस नहस करने में स्पिनर ताइजुल इस्लाम का अहम रोल रहा जिन्होंने 6 विकेट निकाले. ताइजुल (Taijul Islam) ने पहली पारी में 4 विकेट झटके थे. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए.
डेरिल मिचेल ने ठोका अर्धशतक
बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 310 रन बनाए. जवाब में कीवी टीम पहली पारी में 317 रन बनाई. न्यूजीलैंड को पहली पारी में 7 रन की मामूली बढ़त मिली. दूसरी पारी में बांग्लादेश ने कप्तान शंटो के शतक की बदौलत 338 रन बनाए. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में बैटिंग बेहद खराब रही. ताइजुल ने नियमित अंतराल पर कीवियों को झटका दिया जिससे वह उबर नहीं सके. उसकी ओर से दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने 58 रन बनाए जबकि कप्तान टिम साउदी 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 दिसंबर से सिल्हट में खेला जाएगा.
.
Tags: Bangladesh, New Zealand, Tim Southee
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 11:27 IST
[ad_2]
Source link