[ad_1]

संसद
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है, उससे पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बुलाई गई इस बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियों के सदन के नेता शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य शीतकालीन सत्र को सुचारू ढंग से चलाने के लिए रणनीति बनाना और विधायी एजेंडा तय करना है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी और यह 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 दिनों में 15 दिन बैठकी होगी।
इन विधेयकों पर संसद के शीतकालीन सत्र में हो सकती है चर्चा
आज की सर्वदलीय बैठक में भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे। बता दें कि संसद में 37 विधेयक लंबित हैं, इनमें 12 विधेयक इस शीतकालीन सत्र में पारित हो सकते हैं। इनमें आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट को बदलने वाले विधेयक भी शामिल हैं। इनके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर भी इस शीतकालीन सत्र में चर्चा हो सकती है। बता दें कि इस विधेयक के पारित होने के बाद चुनाव आयुक्त का स्टेटस कैबिनेट सचिव स्तर का हो जाएगा, जबकि अभी चुनाव आयुक्त का स्टेटस सुप्रीम कोर्ट जज के बराबर माना जाता है। विभिन्न पार्टियों के नेता संसद भवन पहुंच गए हैं। कांग्रेस की तरफ से उसके वरिष्ठ नेता जयराम रमेश भी संसद पहुंचे हैं।
#WATCH | Delhi: Congress MP Jairam Ramesh and other leaders arrive at Parliament for the all-party meeting ahead of the winter session of Parliament.
[ad_2]
Source link