Home Breaking News Mumbai Building Fire: मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन को बचाया गया, कई के फंसे होने की आशंका

Mumbai Building Fire: मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन को बचाया गया, कई के फंसे होने की आशंका

0
Mumbai Building Fire: मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन को बचाया गया, कई के फंसे होने की आशंका

[ad_1]

Major fire breaks out in four-storey building in Mumbai Latest News In Hindi

Mumbai Building Fire
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने एक बयान में कहा कि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। 

बीएमसी ने कहा कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में गोमती भवन इमारत में लेवल-2 की आग लगी है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है। आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल की दस गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here