Home Breaking News New Zealand: भारतवंशी रेडियो होस्ट को मारने की रची थी साजिश, न्यूजीलैंड में तीन खालिस्तानी कट्टरपंथी दोषी करार

New Zealand: भारतवंशी रेडियो होस्ट को मारने की रची थी साजिश, न्यूजीलैंड में तीन खालिस्तानी कट्टरपंथी दोषी करार

0
New Zealand: भारतवंशी रेडियो होस्ट को मारने की रची थी साजिश, न्यूजीलैंड में तीन खालिस्तानी कट्टरपंथी दोषी करार

[ad_1]

New Zealand Khalistani Extremist guilty of planning murder of Indian Origin Radio Host news and updates

न्यूजीलैंड में रेडियो होस्ट हरनेक सिंह नेकी।
– फोटो : Social Media

विस्तार


न्यूजीलैंड में एक भारतवंशी की हत्या की साजिश रचने के मामले में तीन खालिस्तानी आतंकियों को दोषी पाया गया है। बताया गया है कि इन तीनों ने ऑकलैंड में रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या की साजिश रची थी। हरनेक खालिस्तानी विचारधारा के कट्टर आलोचक रहे हैं और इसलिए वे इन कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय सर्वजीत सिद्धू इस मामले का मास्टरमाइंड था। उसने हत्या की कोशिश के आरोपों को कबूल लिया है। वहीं, 44 वर्षीय सुखप्रीत सिंह को उसके सहयोग के लिए दोषी ठहराया गया है। ऑकलैंड के रहने वाले एक तीसरे व्यक्ति (जिसका नाम बताए जाने पर फिलहाल रोक लगाई गई है) को खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बोलने वाले हरनेक सिंह पर हमले की साजिश रचने और उनके खिलाफ माहौल बनाने का दोषी ठहराया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here