[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच आखिरी टी20 मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मुकाबले में कुछ खास लय में नहीं दिखी. यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सके. सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ भी लय में नहीं दिखें. लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में निराश नहीं किया. उन्होंने भारत के लिए इस मैच में मुश्किल समय में बेहतरीन पचासा ठोका.
श्रेयस अय्यर ने मुश्किल समय में भारत के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा, उन्होंने 37 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 5 चौके और 2 छक्के मारे. स्ट्राइक रेट करीब 143 का रहा. हालांकि, वह ज्यादा लंबा नहीं खेल सके. उन्हें नाथन एलिस ने बोल्ड कर दिया. अक्षर पटेल ने भी इस मुकाबले में सभी का दिल जीता. काफी समय बाद उनके बल्ले से रन निकले. अक्षर ने 21 गेंदो में 31 रन बनाए. 2 चौके और 1 छक्का लगाया.
एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम ने क्यों उठाया लगेज, क्या नहीं की किसी ने मदद? शाहीन अफरीदी ने बताया सच
वर्ल्ड कप वाले अंदाज में दिखे अय्यर
श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में जब खेल रहे थे तो वो वर्ल्ड कप की याद दिला रहे थे. इस साल विश्व कप में उनके बल्ले से शानदार बैटिंग देखने को मिली थी. 28 साल के श्रेयस अय्यर के वर्ल्ड कप 2023 के प्रदर्शन को देखें 11 पारियों में 75 की औसत से 530 रन बनाए हैं. 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ा है. स्ट्राइक रेट करीब 114 का है. उनके ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अय्यर ने अब तक 58 मैच की 53 पारियों में 51 की औसत से 2331 रन बना चुके हैं.
.
Tags: India vs Australia, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 21:01 IST
[ad_2]
Source link