Home Sports Muttiah Muralitharan: वह सबसे अलग लेग स्पिनर है…, इस भारतीय युवा गेंदबाज के मुरीद हुए मुरलीधरन

Muttiah Muralitharan: वह सबसे अलग लेग स्पिनर है…, इस भारतीय युवा गेंदबाज के मुरीद हुए मुरलीधरन

0
Muttiah Muralitharan: वह सबसे अलग लेग स्पिनर है…, इस भारतीय युवा गेंदबाज के मुरीद हुए मुरलीधरन

[ad_1]

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया का एक युवा स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन की नजरों में आ गया और इस दिग्गज ने जमकर तारीफ की है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला यह दिग्गज रवि बिश्नोई की गेंदबाजी का कायल हो गया है. बता दें कि बिश्नोई मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

बिश्नोई की गेंदबाजी के कायल हुए मुरलीधरन

श्रीलंकाई दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने रवि बिश्नोई की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने यही भी माना कि भारत के पास हमेशा अच्छे स्पिन गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत में हमेशा हर पीढ़ी में स्पिन का अच्छा सेट रहा है. आप अनिल (कुंबले) से लेकर (रवि) अश्विन तक देख सकते हैं. अब आए युवा गेंदबाजों पर भी नजर डाल सकते हैं. बिश्नोई को लेकर उन्होंने कहा, ‘वह बाकी सभी लेग स्पिनरों से अलग हैं. वह तेज गेंदबाजी करते हैं और गेंद को काफी स्लाइड भी कराते हैं.’

अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुन्दर को लेकर भी कही ये बात

मुरलीधरन ने सिर्फ बिश्नोई ही नहीं बल्कि अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुन्दर की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘अक्षर भी बहुत सटीक गेंदबाजी करता है. वह गेंद को ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं है. वॉशी भी ऐसा ही है, क्योंकि वह ज्यादा टर्न नहीं करता है और बहुत सटीक और काफी तेज गेंदें फेंकता है.’ बता दें कि चौथे टी20I में चार ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट लेकर अक्षर ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था.

युवाओं की दी ये सलाह

मुरलीधरन से यह पूछे जाने पर कि वह युवा स्पिनरों को क्या सलाह देंगे. उन्होंने कहा, ‘विपक्षी बल्लेबाजों को मात देना महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि गेंदबाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किसी की फील्ड में गेंदबाजी करे. एक फील्ड लगाएं और उस फील्ड पर ही गेंदबाजी करें. बल्लेबाज का मजबूत पक्ष भी देखना जरूरी है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here