Home Breaking News INDIA में टूट!: बैठक में ममता के न आने पर भड़के अधीर रंजन, बोले- उन्होंने कभी हमें वोट देने की अपील नहीं की

INDIA में टूट!: बैठक में ममता के न आने पर भड़के अधीर रंजन, बोले- उन्होंने कभी हमें वोट देने की अपील नहीं की

0
INDIA में टूट!: बैठक में ममता के न आने पर भड़के अधीर रंजन, बोले- उन्होंने कभी हमें वोट देने की अपील नहीं की

[ad_1]

INDIA alliance meeting adhir ranjan Chowdhury anger on mamata banerjee

Adhir Ranjan Chowdhury, Mamata Banerjee
– फोटो : Social Media

विस्तार


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन पार्टियों की एक बैठक की घोषणा की थी। आज इंडिया गठबंधन पार्टियों के सांसदों के साथ मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक बुलाई। वहीं बुधवार को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस बैठक करेगी। छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बैठक को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 

बंगाल की सीएम ने इस बैठक पर बात करते हुए कहा था, ‘मुझे नहीं पता। मुझे इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, इसलिए मैंने उत्तर बंगाल में अपना कार्यक्रम जारी रखा। अगर हमें इस बैठक की जानकारी होती तो हम यह कार्यक्रम नहीं रखते। हम उस बैठक में जरूर शामिल होते, लेकिन हमें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई।’ 

ममता पर भड़के अधीर रंजन

ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने से इनकार करने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भड़क गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘उसका घमंड चुनाव से पहले भी ऐसा ही था। पांच राज्यों में चुनाव थे, लेकिन उसने भाजपा को हराने के लिए लोगों से विपक्षी पार्टियों को वोट देने की अपील तक नहीं की।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here